फोटो गैलरी

Hindi News खेलविराट कोहली से लेकर सानिया मिर्जा तक खेल जगत के सितारों ने देशवासियों को इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

विराट कोहली से लेकर सानिया मिर्जा तक खेल जगत के सितारों ने देशवासियों को इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

आज यानी 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1950 में देश में संविधान लागू किया गया था। इस वजह से 26 जनवरी का दिन पूरे देश में हर्षोउल्लास और गर्व से मनाया जाता है।

विराट कोहली से लेकर सानिया मिर्जा तक खेल जगत के सितारों ने देशवासियों को इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 26 Jan 2023 12:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आज यानी 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1950 में देश में संविधान लागू किया गया था। इस वजह से 26 जनवरी का दिन पूरे देश में हर्षोउल्लास और गर्व से मनाया जाता है। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल जगत की बड़ी हस्तियां भी अपने-अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देती हुई नजर आई। इस कड़ी में भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा समेत पीवी सिंधू भी शामिल हुई। देखें ट्वीट्स
 

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लगभग 65,000 लोग परेड देख रहे हैं। 26 जनवरी की परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर्तव्य पथ पर नजर रखी जा रही है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें