फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2018: खेलों के रंग में रंगा गूगल का डूडल, जानें भारत का लक्ष्य

Asian Games 2018: खेलों के रंग में रंगा गूगल का डूडल, जानें भारत का लक्ष्य

सर्च इंजन गूगल ने शनिवार शाम को होने वाले 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत का जश्न मनाते हुए रंग-बिरंगा डूडल बनाया। इन खेलों में इस बार 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो कि 40 खेलों के लिए...

Asian Games 2018: खेलों के रंग में रंगा गूगल का डूडल, जानें भारत का लक्ष्य
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 18 Aug 2018 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्च इंजन गूगल ने शनिवार शाम को होने वाले 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत का जश्न मनाते हुए रंग-बिरंगा डूडल बनाया। इन खेलों में इस बार 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो कि 40 खेलों के लिए खेलेंगे।

इंडोनेशिया का सबसे अमीर व्यक्ति भी Asian Games में लेगा हिस्सा

एशिया की ओलम्पिक परिषद द्वारा आयोजित एशियाई खेल ओलम्पिक के बाद दूसरी सबसे बड़ी खेल स्पर्धा है, जिसका आयोजन हर चार साल में होता है। इस साल के एशियाई खेल इंडोनेशिया में हो रहे हैं। इन खेलों में भारत की तरफ से 572 एथलीट 36 खेलों में भागीदारी करेंगे।

Asian Games 2018: नई इबारत लिखने की कोशिश करेंगे भारतीय दल के खिलाड़ी

भारत का लक्ष्यः
भारत 572 सदस्यीय विशाल दल के बलबूते 32 साल के लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पांच में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। एशियाई खेलों का जन्मदाता भारत आखिरी बार 1986 के सोल एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहा था। 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत को 15 स्वर्ण सहित कुल 51 पदकों के साथ दूसरा स्थान मिला था जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत 1982 में दिल्ली और फिर 1986 में सियोल में लगातार पांचवें स्थान पर रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें