GER vs BEL World cup 2023 Final : 17 साल बाद हॉकी विश्व चैंपियन बना जर्मनी, खिताबी मुकाबले में बेल्जियम को हराया
जर्मनी ने एक यादगार वापसी की कहानी लिखते हुए रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में बेल्जियम को हरा कर तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
Germany vs Belgium hockey world cup 2023 Final : जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबर रहा, जिसके बाद शूटआउट में जर्मनी बेल्जियम को 5-4 से हराकर चैंपियन बना। जर्मनी की टीम ने 17 साल बाद हॉकी विश्व कप जीता है। इसके साथ जर्मनी उन तीन टीमों (नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान) के क्लब में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह टूर्नामेंट तीन या इससे अधिक बार जीता है। जर्मनी ने इससे पहले दो बार (2002 और 2006) चैंपियन बना था। इस जीत के साथ कप्तान ग्रैम्बुश ने टिमो वेब और फ्लोरियान कुंज के साथ जर्मनी के लिए विश्व कप लाने वाले कप्तानों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। फाइनल से पहले सेमीफाइनल में हारने वाले ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच कांस्य पदक का मैच खेला गया, जिसमें नीदरलैंड ने जीत हासिल की।
जर्मनी ने एक यादगार वापसी की कहानी लिखते हुए रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में बेल्जियम को हरा कर तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बेल्जियम एक समय पर 2-0 से आगे था, लेकिन जर्मनी ने अपने हौसले के दम पर वापसी की और शूटआउट में मुकाबला 5-4 (फुल टाइम 3-3) से जीत लिया।
कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन बेल्जियम ने फ्लोरेंट ऑबेल वान (10वां मिनट) और टैंगाय कोसाइन्स (11वां मिनट) के गोल की बदौलत शुरूआती बढ़त बना ली थी, लेकिन जर्मनी ने अपने अंदाज में वापसी की। निकलास वेलेन ने 29वें मिनट में गोल करके जर्मनी का खाता खोला, जबकि गोंज़ालो पेलेट्स ने 40वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। मैट्स ग्रैम्बुश ने 47वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बढ़त की स्थिति में पहुंचाया, लेकिन 59वें मिनट में टॉम बून ने गोल करके स्कोर पुनः बराबर किए और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया।
शूटआउट में शुरुआती पांच प्रयासों के बाद दोनों टीमें 3-3 पर बराबर थीं। जर्मनी ने चौथे और पांचवें प्रयास में भी गेंद को नेट में पहुंचाया, लेकिन बेल्जियम के आखिरी प्रयास पर गोलकीपर जॉन पॉल डैनबर्ग गोलपोस्ट के आगे दीवार बनकर खड़े हो गए। इससे पहले टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था, जो 2-2 से ड्रॉ रहा था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


