फोटो गैलरी

Hindi News खेलमोटर स्पोर्टस के पहले 'अर्जुन' बनेंगे गौरव गिल, चौथे प्रयास में रहे भाग्यशाली 

मोटर स्पोर्टस के पहले 'अर्जुन' बनेंगे गौरव गिल, चौथे प्रयास में रहे भाग्यशाली 

तीन बार के एशिया पैसेफिक और छह बार के इंडियन रैली चैंपियन गौरव गिल मोटर स्पोर्टस के पहले अर्जुन अवॉर्डी बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन पैनल ने देश के प्रतिष्ठित अर्जुन...

मोटर स्पोर्टस के पहले 'अर्जुन' बनेंगे गौरव गिल, चौथे प्रयास में रहे भाग्यशाली 
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 18 Aug 2019 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन बार के एशिया पैसेफिक और छह बार के इंडियन रैली चैंपियन गौरव गिल मोटर स्पोर्टस के पहले अर्जुन अवॉर्डी बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित चयन पैनल ने देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए गौरव गिल सहित 19 खिलाड़ियों का चयन किया है। गिल अपने चौथे प्रयास में भाग्यशाली साबित हो गए हैं। 

गिल का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए पिछले तीन सालों से लगातार भेजा गया था, लेकिन खेल मंत्रालय और चयन समिति ने उनके नाम पर कोई विचार नहीं किया था। गिल का नाम इस बार भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया था और इस बार उनके नाम पर मुहर लग गई। इस तरह गिल मोटर स्पोर्टस के पहले अर्जुन अवॉर्डी बन जाएंगे। 

जसपाल राणा को द्रोणाचार्य न मिलने पर चयन पैनल पर बरसे अभिनव बिंद्रा

देश के दिग्गज रैली चालक गिल को देश में रेसिंग में अग्रणी जेके टायर ने हाल ही में अपनी टीम में शामिल किया था। जेके टायर के मोटर स्पोर्टस प्रमुख संजय शर्मा ने कहा, “गिल की उपलब्धियां अन्य खेलों के खिलाड़ियों से कम नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल की है और हमारे लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि इस बार उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए चुन लिया गया है।”

संजय शर्मा ने कहा, “गिल का नाम पिछले तीन साल से अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन इस बार समिति ने उनकी उपलब्धियों को मान्यता दी है जिससे मुझे पूरा यकीन है कि देश में मोटर स्पोर्टस को बढ़ावा मिलेगा।''

खेल रत्न जीतने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बनी दीपा मलिक, कही ये बात

देश के सबसे लोकप्रिय फॉर्मूला वन रेसर नारायण कार्तिकेयन को सरकार ने 2010 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्यश्री से नवाजा था, लेकिन कार्तिकेयन को भी अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला था। गिल अब मोटर स्पोर्टस के पहले अर्जुन अवॉर्डी बनने जा रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें