कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच फ्रेंच ओपन में दर्शकों को आने की इजाजत
फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के बावजूद इस महीने फ्रेंच ओपन में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने क्लेकोर्ट के इस एकमात्र ग्रैंडस्लैम के...

फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के बावजूद इस महीने फ्रेंच ओपन में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोजकों ने क्लेकोर्ट के इस एकमात्र ग्रैंडस्लैम के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल सोमवार को जारी किए।
यह टूर्नामेंट मई में खेला जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित होने के बाद अब 27 सितंबर से खेला जाएगा। फ्रेंच टेनिस महासंघ के अध्यक्ष बर्नार्ड जियूडिसेल्ली ने कहा, ''यह टेनिस की बहाली के बाद पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें दर्शक मौजूद होंगे।"
महासंघ स्टेडियम की क्षमता के 50 से 60 प्रतिशत यानी प्रतिदिन करीब 20000 प्रशंसकों की अगवानी करना चाहता है। रोलां गैरो को तीन जोन में बांटा जाएगा और दर्शक भी उस हिसाब से विभाजित रहेंगे। आयोजकों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए फ्रेंच ओपन में एक दिन में दर्शकों की संख्या 1500 पर सीमित कर दी गई है। क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन मई में होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और अब इसका आयोजन 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक होगा।
आयोजकों ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच कराई जाएगी और नेगेटिव पाये जाने पर ही वे खेल सकेंगे । उनकी 72 घंटे के भीतर दोबारा जांच होगी और हर पांच दिन में जांच होगी। फ्रांस में कोरोना वायरस से 30000 से अधिक मौते हो चुकी है और शुक्रवार को संक्रमण के 8000 मामले दर्ज हुए थे। सभी खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा बुक किए गए दो होटलों में रुकना होगा और इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी।
आयोजकों ने अभूतपूर्व पहल करते हुए शुरुआत में हारने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा पुरस्कार राशि देने का फैसला किया है क्योंकि कोरोना के कारण खिलाड़ियों के लिए यह काफी बुरा साल रहा है। पहले राउंड में हारने वाले खिलाड़ी को पिछले वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा पुरस्कार राशि दी जाएगी जो 60 हजार यूरो होगी। क्वॉलीफाइंग राउंड में भी वृद्धि की गई है और क्वॉलिफाइंग के पहले राउंड में हारने पर भी 10 हजार यूरो का चेक मिलेगा।


