FIFA World Cup 2022: फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराया, एमबापे और गिरौद ने दागे गोल
FIFA World Cup 2022 में फ्रांस की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को बुरी तरह हराया है। फ्रांस के लिए कायलिन एमबापे ने गोल किया, जबकि उनका खेल भी शानदार था।

इस खबर को सुनें
फ्रांस की फुटबॉल टीम ने अपने पहले ही मैच में दिखा दिया है कि वह फीफा विश्व कप 2022 में अपने स्टार स्ट्राइकर के बिना भी खेल सकती है और बड़ी जीत हासिल कर सकती गै। करीम बेंजेमा की अनुपस्थिति में, कायलिन एमबापे ने एक गोल किया और ओलिवियर गिरौद के दो गोलों में से एक में मदद की, जिससे गत चैंपियन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हरा दिया।
गिरौद ने 71वें मिनट में एमबापे के क्रॉस से हेडर से थिएरी हेनरी के 51 गोल के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की। गिरौद पिछले विश्व कप में एक भी गोल करने में नाकाम रहे थे, लेकिन 2014 के टूर्नामेंट में उन्होंने गोल किए थे। ऐसे में अब गिरौद के पास शनिवार को हेनरी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, जब फ्रांस का सामना डेनमार्क की टीम से होगा।
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, "यह केवल रिकॉर्ड का पीछा करने के बारे में नहीं है, बल्कि वह हमेशा मैदान पर क्या करते हैं, ये देखना चाहिए। वह हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।" उन्होंने एमबापे की भी तारीफ की और कहा वे अब और भी ज्यादा घातक हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एक गोल किया और गिरौद को एक अन्य गोल करने में मदद की।
वहीं, क्रेग गुडविन ने नौवें मिनट में विंगर मैथ्यू लेकी के क्रॉस पर मुड़कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद फ्रांस ने अपना खेल दिखाया। फ्रांस के मिडफील्डर एड्रियन रैबियोट ने 27 वें मिनट में एक शक्तिशाली हेडर से गोल किया और ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की और कुछ ही समय बाद गिरौद का पहला गोल देखने को मिला।