फोटो गैलरी

Hindi News खेलकोविड-19 महामारीः भारत लौटने पर खुश हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान, IOA का जताया आभार

कोविड-19 महामारीः भारत लौटने पर खुश हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान, IOA का जताया आभार

अमेरिका में फंसे रहते हुए स्वास्थ्य परेशानियों से लड़ने वाले भारत के पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी अशोक दीवान शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए। वह अब कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियम के...

कोविड-19 महामारीः भारत लौटने पर खुश हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान, IOA का जताया आभार
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 16 May 2020 02:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में फंसे रहते हुए स्वास्थ्य परेशानियों से लड़ने वाले भारत के पूर्व ओलम्पिक खिलाड़ी अशोक दीवान शुक्रवार सुबह स्वदेश लौट आए। वह अब कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियम के मुताबिक 14 दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे। स्वदेश लौटकर अशोक दीवान बहुत खुश हैं।

दीवान ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा को भेजे मैसेज में लिखा, 'मैं भारत आ चुका हूं और अब भारतीय सरकार द्वारा लागू किए गए क्वारंटीन के नियम का पालन कर रहा हूं।' उन्होंने लिखा, 'अपने देश वापस आना शानदार एहसास है।' पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से भारत वापसी की अपील की थी। वह यातायात संबंधी पाबंदियों के कारण वहां फंसे थे। उन्होंने आईओए अध्यक्ष से अपील की थी कि वह उच्च अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाए जिसके बाद खेल मंत्रालय ने यह मामला विदेश मंत्रालय के पास भेज दिया था।

दीवान ने अपने स्वास्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'मेरा स्वास्थ ठीक है और मैं सुधार भी कर रहा हूं। मैं आपके समर्थन और मुश्किल समय में मेरी मदद करने के लिए आपका शुक्रगुजार हूं।' दीवान ने खेल मंत्री किरण रिजिजू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं आपका, खेल मंत्री, विदेश मंत्री, तरनजीत संधू, भारतीय दूतावास के अधिकारी डॉक्टर दिनेश व्यास और भारतीय मीडिया का भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें