फोटो गैलरी

Hindi News खेलपूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह भी भाजपा में हुए शामिल

पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह भी भाजपा में हुए शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए। उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के...

पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह भी भाजपा में हुए शामिल
हिन्दुस्तान संवाददाता।,जींद।Fri, 27 Sep 2019 08:51 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए। उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर हरियाणा के शिरोमणि अकाली दल विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों के भाजपा में शामिल होने की काफी समय से चर्चा हो रही थी। बताया जाता है कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा दी है।

Read Also: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में हुए शामिल

वे भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रहे हैं। पार्टी का जो भी आदेश होगा वह उसके हिसाब से कार्य करेंगे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों खिलाडियों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। दोनों युवाओं के आदर्श हैं और पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए तत्पर है। बताया जाता है कि योगेश्वर सोनीपत के गन्नौर या बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा पुलिस की डीएसपी की नौकरी छोड़ दी है। इसी तरह संदीप सिंह के कुरुक्षेत्र या अंबाला जिले की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें