फोटो गैलरी

Hindi News खेलMen's HWC 2018: पूर्व कोच रोलेंट ओल्टमेंस बोले- हॉकी इंडिया के फैसले से मैं हैरान था

Men's HWC 2018: पूर्व कोच रोलेंट ओल्टमेंस बोले- हॉकी इंडिया के फैसले से मैं हैरान था

भारतीय हॉकी टीम को अपने मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व कोच रोलेंट ओल्टमेंस के लिए भारत अब बीता हुआ अध्याय हो चुका है। लेकिन नीदरलैंड्स के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि जिस तरीके से...

Men's HWC 2018: पूर्व कोच रोलेंट ओल्टमेंस बोले- हॉकी इंडिया के फैसले से मैं हैरान था
भाषा।,भुवनेश्वर। Thu, 29 Nov 2018 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम को अपने मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व कोच रोलेंट ओल्टमेंस के लिए भारत अब बीता हुआ अध्याय हो चुका है। लेकिन नीदरलैंड्स के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि जिस तरीके से हॉकी इंडिया ने उन्हें कोच पद से हटाया, उससे उन्हें दुख से ज्यादा हैरानी हुई थी। क्योंकि उन्हें भारतीय हॉकी को पांच साल दिए थे। ओल्टमेंस 2013 में भारतीय हॉकी के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर बने थे और उन्होंने भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें पिछले साल सितंबर में टीम के खराब नतीजों के बाद पद से हटा दिया गया था। ओल्टमेंस ने पीटआई से बातचीत में कहा,'मैं इस तरह हटाए जाने से दुखी नहीं था। यह कोचिंग का हिस्सा है लेकिन मैं हैरान जरूर था।' 

विश्व खिताब का प्रबल दावेदार है भारत: ओल्टमेंस
ओडिशा में जारी पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत के पदक की उम्मीदों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,'मैं पहले भी कह चुका हूं कि विश्व कप विजेता दुनिया की शीर्ष छह टीमों में से ही कोई बनेगा। भारत इस समय विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।' मलेशिया को पूल डी में पाकिस्तान, जर्मनी और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है जिसे 'पूल आॅफ डेथ' माना जा रहा है। भारत पूल सी में बेल्जियम, कनाडा और साउथ अफ्रीका के साथ है। उसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 5-0 से एकतरफा जीत भी दर्ज की है। मलेशियाई टीम के कोच ओल्टमेंस ने कहा,'हमने सीधा लक्ष्य रखा है कि पहले पूल आफ डेथ से बाहर निकलना है। यह काफी चुनौतीपूर्ण है। इसके बाद अगले लक्ष्य तय होंगे।'

 

Men's HWC 2018: पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की 5-0 से एकतरफा जीत

मैं भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं: ओल्टमेंस
हॉकी विश्व कप में भाग ले रही मलेशिया टीम के मुख्य कोच ओल्टमेंस ने कहा,'कई बार लोग फैसले लेते हैं और आपको उन्हें स्वीकार करना होता है।' कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि भारतीय हॉकी के लिए ओल्टमेंस की मेहनत अब रंग ला रही है। ओल्टमेंस ने कहा,'मैने करीब पांच साल तक भारत के लिए खुशी से काम किया। मुझे यहां बहुत मजा आया। भारत का हॉकी में वैभवशाली इतिहास है और मुझे खुशी है कि भारतीय हॉकी को नए सिरे से खड़ा करने में मेरा योगदान रहा। उन्होंने कहा ,'यह देखकर खुशी होती है कि इस दौरान भारतीय हॉकी का कद बढा। यह नई टीम है। मैं एक मैच (मलेशिया के खिलाफ) को छोड़कर भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।'

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें