फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIH प्रो-लीग: भारत का बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराया

FIH प्रो-लीग: भारत का बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराया

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग मैच में विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर उलटफेर भरी जीत हासिल की। मंदीप सिंह ने मैच के दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल दागा। इसके बाद...

FIH प्रो-लीग: भारत का बड़ा उलटफेर, विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराया
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 08 Feb 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां एफआईएच प्रो लीग मैच में विश्व चैम्पियन बेल्जियम को 2-1 से हराकर उलटफेर भरी जीत हासिल की। मंदीप सिंह ने मैच के दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल दागा। इसके बाद गौतियर बोकार्ड ने 33वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल कर दुनिया की नंबर एक टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 

घरेलू टीम के लिए रमनदीप सिंह का 47वें मिनट में किया गया गोल निर्णायक रहा जो उन्होंने पेनल्टी कार्नर से दागा। इससे दुनिया की चौथे नंबर की टीम भारत ने यहां कलिंगा स्टेडिमय में प्रशंसकों के सामने जीत हासिल की। दोनों टीमें अब रविवार को फिर एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इस जीत के साथ ही भारत ने रैंकिग में लंबी छलांग लगाई और और विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर लिया।

भारत की बेल्जियम पर यह 50वीं जीत थी। 2003 में विश्व रैंकिंग शुरू किए जाने के बाद से भारत पहली बार विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा है। भारत ने पांचवें स्थान से एक स्थान का सुधार किया है। भारत की जीत से ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना अब पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

एफआईएच प्रो लीग: भारत के सामने बेल्जियम की कठिन चुनौती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें