फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA 2018: नीला अंडरवियर और गोलकीपर को Kiss, देखिए फुटबॉलरों के आजीबो-गरीब टोटके!

FIFA 2018: नीला अंडरवियर और गोलकीपर को Kiss, देखिए फुटबॉलरों के आजीबो-गरीब टोटके!

रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले रहे फुटबॉलरों के अनूठे टोटके और अंधविश्वास भी हैरान करने वाले हैं। किसी का मानना है कि 'लकी अंडरवियर' पहनने से कामयाबी मिलेगी तो कोई डाइटिंग और वर्जिश...

FIFA 2018: नीला अंडरवियर और गोलकीपर को Kiss, देखिए फुटबॉलरों के आजीबो-गरीब टोटके!
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 22 Jun 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले रहे फुटबॉलरों के अनूठे टोटके और अंधविश्वास भी हैरान करने वाले हैं। किसी का मानना है कि 'लकी अंडरवियर' पहनने से कामयाबी मिलेगी तो कोई डाइटिंग और वर्जिश के जरिए कामयाब होना चाहता है। खिलाड़ी और कोचों में अंधविश्वास का आलम ये है कि वे सफल होने के लिए हर दांव आजमाना चाहते हैं।

FIFA 2018: शर्मनाक हार के बाद भी इस तरीके से वापसी कर सकता है अर्जेंटीना!

FIFA WC 18: जिस टीम ने किया मैच का पहला गोल, वो बचा हारने से! जानिए पूरा मामला

खेल मनोवैज्ञानिक डॉन अब्राहम्स की मानें तो हर खिलाड़ी मैच से पहले कोई न कोई अजीब आदत अपनाता है। हालांकि आमतौर पर इनका प्रदर्शन पर सीधे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन खिलाड़ियों को फिर भी अपने 'टोटकों' पर पूरा यकीन रहता है। आइए नजर डालते हैं फुटबॉलरों की ऐसी ही कुछ अजीब आदतों पर...

1. लारेंट ब्लांक 
फ्रांस के पूर्व डिफेंडर लारेंट ब्लांक हर मैच से पहले अपनी टीम के गोलकीपर बार्थेज के सिर पर चुंबन देते थे।

2. मार्सेलो 

Marcelo (file photo)

ब्राजील टीम के मौजूदा डिफेंडर मार्सेलो हमेशा पिच पर पहले दायां पैर रखते हैं।

3. रेने हिगुइटा 

rene higuita (file photo)

कोलंबिया के गोलकीपर रेने हिगुइटा का मानना है कि नीले रंग का अंडरवियर पहनने से उन्हें कामयाबी मिलेगी।

4. गंजे गोलकीपर के सिर पर हाथ 

Former France Goalkeeper (file photo)

फ्रांस की 1998 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ी मैच से पहले गोलकीपर के गंजे सिर पर हाथ फेरते थे।

5. फिल जोंस

Phil Jones (File Photo)

इंग्लैंड के फिल जोंस जैसे कुछ खिलाड़ी सफेद लाइन पर चलना पसंद नहीं करते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें