फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA World Cup 2022: थियेरी हेनरी को पीछे छोड़ फ्रांस की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले बने ओलाइवर गिरोड

FIFA World Cup 2022: थियेरी हेनरी को पीछे छोड़ फ्रांस की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले बने ओलाइवर गिरोड

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पोलैंड के खिलाफ गोल दागकर फ्रांस के ओलाइवर गिरोड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह फ्रांस की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

FIFA World Cup 2022: थियेरी हेनरी को पीछे छोड़ फ्रांस की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले बने ओलाइवर गिरोड
Namita Shuklaएपी,दोहाMon, 05 Dec 2022 04:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Fifa World Cup 2022 में भले ही सबसे ज्यादा गोल फ्रांस के काइलिन एमबाप्पे के नाम हों, लेकिन फ्रांस की ओर से ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड ओलाइवर गिरोड के नाम दर्ज हो गया है। ओलाइवर ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में पोलैंड के खिलाफ एक गोल किया था, यह उनका 52वां इंटरनेशनल गोल था। ओलाइवर ने इस तरह से थियेरी हेनरी को पीछे छोड़ दिया है।

थियेरी हेनरी के खाते में कुल 51 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं। गिरोड की नजर अब फ्रांस को वर्ल्ड चैंपियन बनाने पर है। फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन भी है। प्री क्वार्टर फाइनल मैच के बाद गिरोड ने कहा, 'मैं यह गोल (पोलैंड के खिलाफ) करने के लिए बेताब था। इस गोल के बाद मैं राहत महसूस कर रहा हूं।'

उन्होंने कहा, 'हम अब इसे भूलकर आगे बढ़ सकते हैं क्योंकि इतने सारे लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। अब यह हो गया है, यह अच्छी बात है। सबसे महत्वपूर्ण है कि टीम को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए और अधिक गोल करना। टीम का लक्ष्य टूर्नामेंट में अधिक से अधिक आगे जाना है।' गिरोड ने कतर में फ्रांस के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 की जीत में दो बार गोल करके हेनरी के 51 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।ी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें