फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018:ग्रुप 8 और टीमें 32,जानें कौन हैं 'ग्रुप-A' की चार टीमें?

FIFA WC 2018:ग्रुप 8 और टीमें 32,जानें कौन हैं 'ग्रुप-A' की चार टीमें?

वर्ल्ड कप में अब गिनती के दिन रह गए हैं। आठ ग्रुप की 32 टीमों के बीच एक माह तक जंग होगी। ग्रुप ए की इन चारों टीमों रूस, सऊदी अरब, मिस्र और...

Deepakलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 31 May 2018 02:52 PM

मिस्र को 28 साल बाद मिला विश्व कप में खेलने का मौका, मोहम्मद सालाह हैं स्टार प्लेयर

मिस्र को 28 साल बाद मिला विश्व कप में खेलने का मौका, मोहम्मद सालाह हैं स्टार प्लेयर1 / 4

वर्ल्ड कप में अब गिनती के दिन रह गए हैं। आठ ग्रुप की 32 टीमों के बीच एक माह तक जंग होगी। मास्को में 14 जून को किक ऑफ मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मैच से होगा। ये दोनों टीमें ग्रुप ए में मिस्र और उरुग्वे के साथ हैं। इस ग्रुप में असली लड़ाई उरुग्वे और मिस्र के बीच होगी। उरुग्वे के पास लुइस सुआरेज और कवानी जैसे दिग्गज फुटबॉलर हैं तो मिस्र को अपने नायक मोहम्मद सालाह पर भरोसा है। रूस, सऊदी अरब से उलटफेर की उम्मीद नहीं है। ग्रुप ए की इन चारों टीमों को लेकर सुफल भट्टाचार्य का आकलन...

FIFA WC 2018:हैती के खिलाफ अभ्यास मैच में लियोनेल मेसी की हैट्रिक

मिस्र को 28 साल बाद मिला विश्व कप में खेलने का मौका
सात बार के अफ्रीकी चैंपियन मिस्र के लिए वर्ल्ड कप खेलना सपने जैसा है। इस टीम ने 1990 में अंतिम बार विश्व कप में हिस्सा लिया था। 28 साल बाद विश्व कप में मिस्र फिर नजर आएगी। मिस्र के कोच हेक्टर कूपर और लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को टीम को अंतिम 32 में पहुंचाने का श्रेय जाता है। लिवरपूल के लिए उनका बीता सत्र हसीन रहा। पर वह चैंपियंस लीग के फाइनल में असर नहीं छोड़ पाए। उनका फार्म बरकरार रहता है तो ग्रुप ‘ए' की तस्वीर फुटबाल प्रेमियों को चौंका सकती है। 45 साल की उम्र में एशाम अल हेदारी गोलकीपिंग में रिकॉर्ड कायम करने उतरेंगे।

FIFA WC 2018:एक जुनूनी फुटबॉल प्रशंसक का 36 साल बाद सपना होगा साकार

मिस्र फुटबॉल टीम के बारे में...

खास खिलाड़ी: मोहम्मद सालाह, एशाम अल हेदारी, कोच: हेक्टर कूपर

शैली: 4-2-3-1

2 बार विश्व कप में खेले

कोई खिताब नहीं जीता

फीफा रैंकिंग: 46

विश्व कप 2018 में मैच

15 जून: मिस्र-उरुग्वे

19 जून: रूस-मिस्र

25 जून: सऊदी अरब-मिस्र
 

दो बार ​के विश्व विजेता उरुग्वे को सुआरेज और कवानी से है उम्मीद

दो बार ​के विश्व विजेता उरुग्वे को सुआरेज और कवानी से है उम्मीद2 / 4

क्वालीफिकेशन में शुरुआत में कुछ हार से कोच ऑस्कर तबारेज की रणनीति पर सवाल उठने शुरू हुए थे। फिर अनुभवी कोच ने रणनीति में बदलाव किया। क्वालीफाइंग जोन में उरुग्वे ने ब्राजील के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सटीक तालमेल है। बार्सिलोना के लिए धूम मचाने वाले लुइस सुआरेज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एडिसन कवानी भी जोरदार फार्म में हैं। 31 साल के कवानी ने विश्व कप से पूर्व क्वालीफिकेशन राउंड में दस गोल करने में कामयाबी पाई है। 71 साल के कोच ऑस्कर ने युवा खिलाड़ियों की फौज खड़ी की है। दो बार वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका कई बार जीतने वाली उरुग्वे अपने अनुभवी कोच के सहारे रूसी धरती पर कैसा प्रदर्शन करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

FIFA WC 2018:एक जुनूनी फुटबॉल प्रशंसक का 36 साल बाद सपना होगा साकार

उरुग्वे फुटबॉल टीम के बारे में

खास खिलाड़ी: एडिसन कवानी, लुइस सुआरेज, फेडेरिको वॉलवेड्रे

कोच: ऑस्कर तबारेज

शैली: 4-4-2

12 विश्व कप खेले

2 बार खिताब जीता

फीफा रैंकिंग: 17 

विश्व कप 2018 में मैच

15 जून: मिस्र-उरुग्वे

20 जून: उरुग्वे-सऊदी अरब

25 जून: उरुग्वे -रूस

(शैली और खिलाड़ियों के कुछ नाम में बदलाव संभव)

FIFA WC 2018:दिल की गंभीर बीमारी को हराकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल किया मुकाम

 

साल 2006 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रहे सऊदी अरब से उलटफेर की उम्मीद नहीं

साल 2006 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रहे सऊदी अरब से उलटफेर की उम्मीद नहीं3 / 4

सऊदी अरब ने 2006 के बाद पहली बार 32 टीमों में स्थान बनाया है। क्वालीफाइंग दौर में इस टीम को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कोच भी बदले गए। एशियन क्वालीफाइंग ग्रुप ‘बी' में जापान के बाद सऊदी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ने में विफल रही है। क्वालीफिकेशन दौर में टीम 4-3-3 की शैली के साथ मैदान में उतरी थी। सऊदी टीम का हाल फिलहाल का प्रदर्शन मिश्रित रहा है। 27 मार्च को बेल्जियम के खिलाफ करारी हार ने टीम को मुश्किल में डाला है। इससे पहले इराक से भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

FIFA WC 2018:फ्रांस सरकार के इस फैसले ने किरकिरा किया फुटबॉल फैंस का मजा

सऊदी अरब फुटबॉल टीम के बारे में

खास खिलाड़ी: नवाफ अल अबेद फहद अल मुवल्लाद, ओसामा हवासवी

कोच: जुआन एंटोनियो पिजी

शैली: 4-3-3 

4 बार विश्व कप में खेले

0 खिताब जीता

फीफा रैंकिंग: 67 

विश्व कप 2018 में मैच
14 जून: रूस-सऊदी अरब

20 जून: उरुग्वे-सऊदी अरब

25 जून: मिस्र सऊदी अरब

FIFA WC 2018:रूस के 11 शहरों और 12 मैदानों में खेले जाएंगे 64 मुकाबले

मेजबान देश होने के कारण रूस को मिला है विश्व कप में मौका

मेजबान देश होने के कारण रूस को मिला है विश्व कप में मौका4 / 4

रूस मेजबान है इस वजह से टीम को विश्व कप में खेलने का मौका मिल गया। यूरो 2016 में कमजोर प्रदर्शन के बाद रूस की टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। कोच स्टेनिसलाव चेरचेसोव को जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा चेहरों को मौका दिया गया है। टीम की आक्रमण पंक्ति में फियोदोर स्मोलोव और अलेक्जेंडर कोकोरिन ने पिछले साल टीम के लिए काफी गोल करने में सफलता पाई थी। मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद चेरचेसोव ने टीम के डिफेंस को नई धार दी है। हालांकि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने पर सवाल भी उठ रहे हैं। वर्ल्ड फुटबाल में रूस कभी सुपर पॉवर के तौर पर नहीं उभरा। एक मेजबान और घरेलू दर्शकों के बीच रूस की टीम अगर छाप छोड़ने में सफल होती है तो यह रूस की फुटबाल के लिए नई आशा का संचार जैसा होगा। वैसे इस सच को नकारा नहीं जा सकता कि सोवियत संघ के विघटन के बाद रूसी टीम वर्ल्ड कप में हमेशा कमजोर और बिखरी-बिखरी सी नजर आई है। हां, रूसी हुड़दंगियों ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं।

FIFA WC 2018:रूस के 11 शहरों और 12 मैदानों में खेले जाएंगे 64 मुकाबले

रूस फुटबॉल टीम के बारे में

खास खिलाड़ी: इगोर एकिनफिव, एलेक्जेंडर गोलोविन, फेदोर स्मोलोव

शैली: 3-5-2

10 बार विश्व कप में खेले (पहले सोवियत संघ के साथ मिलाकर)

00 कोई खिताब नहीं जीता

फीफा रैंकिंग: 65

विश्व कप 2018 में मैच

पहला मैच: रूस बनाम सऊदी अरब 14 जून उद्घाटन के दिन

दूसरा मैच: रूस-मिस्र-19 जून

तीसरा मैच: उरुग्वे-रूस 25 जून

FIFA WC 2018:दुनिया को जानिए कैसे मिला लियोनेल मेसी जैसा दिग्गज फुटबॉलर