फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018:अभिनेत्री केटी प्राइस को फुटबॉलर शेन डफी से मिली बेवफाई

FIFA WC 2018:अभिनेत्री केटी प्राइस को फुटबॉलर शेन डफी से मिली बेवफाई

बीते पखवाड़े ब्रिटिश अभिनेत्री और लेखिका केटी प्राइस ने अपने तीसरे पति किरान हेलर पर बेवफाई का आरोप लगाकर पांच साल पुराना रिश्ता एक झटके में खत्म कर दिया था। इसके साथ ही दुनिया को पता चला कि उनका...

FIFA WC 2018:अभिनेत्री केटी प्राइस को फुटबॉलर शेन डफी से मिली बेवफाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 02 Jun 2018 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बीते पखवाड़े ब्रिटिश अभिनेत्री और लेखिका केटी प्राइस ने अपने तीसरे पति किरान हेलर पर बेवफाई का आरोप लगाकर पांच साल पुराना रिश्ता एक झटके में खत्म कर दिया था। इसके साथ ही दुनिया को पता चला कि उनका फुटबॉलर शेन डफी के साथ रोमांस चल रहा है। यह खुलासा खुद हेलर ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद किया। पर शेन के लिए यह बेहद चौंकानेवाला था। वह कुछ महीनों से गुपचुप रोमांस का मजा ले रहे थे। पूरी दुनिया को इस बारे में पता चलते हुए उनके पैरों के नीचे से जैसे जमीन ही खिसक गई। मीडिया उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। इससे वह बुरी तरह असहज हो गए। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने केटी से मिलना-जुलना और बात करना तक बंद कर दिया।

FIFA WC 2018:मैक्सिको जीते विश्व खिताब,इसके लिए गार्सिया ने सबसे खाई लात

केटी के 40वें जन्मदिन के ठीक बाद उन्होंने अपनी ओर से यह रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर डाली। असल में वह इस तरह का प्रचार कतई नहीं चाहते थे। 26 वर्षीय फुटबॉलर अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। केटी की मशहूर गुलाबी कार अकसर शेन के घर के आसपास दिख जाती थी पर बीते दस दिन से यह सब बंद हो चुका है। हालांकि पांच बच्चों की मां केटी को रिश्ते टूटने से कोई खास फर्क नहीं पड़ा। वह रियलिटी स्टार क्रिस बॉसन के साथ आलीशान होटल में जबरदस्त पार्टी करते दिखी। बीते 15 दिन में वह ऐसी कई पार्टियां कर चुकी हैं। वैसे, मजे की बात है कि केटी के ‘पूर्व' पति 31 वर्षीय किरान अभी भी केटी के घर में बने हुए हैं।

FIFA WC 2018:स्पेन और पुर्तगाल पर टिका है 'ग्रुप B' का रोमांच

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें