फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018:अपने दौर का सबसे विवादित फुटबॉलर जो मैदान पर करिश्माई था

FIFA WC 2018:अपने दौर का सबसे विवादित फुटबॉलर जो मैदान पर करिश्माई था

महान फुटबॉलरों का कोई भी किस्सा अपने दौर के सबसे बड़े ‘शोमैन' माराडोना के बगैर पूरा नहीं होगा। वह करिश्माई खेल के साथ मैदान के बाहर भी चर्चित रहे। डिएगो के पीछे विवाद भी साए की तरह...

FIFA WC 2018:अपने दौर का सबसे विवादित फुटबॉलर जो मैदान पर करिश्माई था
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 26 May 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

महान फुटबॉलरों का कोई भी किस्सा अपने दौर के सबसे बड़े ‘शोमैन' माराडोना के बगैर पूरा नहीं होगा। वह करिश्माई खेल के साथ मैदान के बाहर भी चर्चित रहे। डिएगो के पीछे विवाद भी साए की तरह रहे।गरीबी से निकलने की धुन से वह रिकॉर्ड रचते चले गए।1986 में उन्होंने अकेले दम पर अर्जेंटीना को पहली बार चैंपियन बनाया ...

ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके लानुस में 30 अक्तूबर, 1960 को माराडोना का जन्म हुआ। बेहद गरीब माता-पिता के आठ बच्चों में वह पांचवीं संतान थे। अभावों के बीच तीन साल की उम्र में उपहार में मिली पहली गेंद उनकी जिंदगी बन गई। गेंद उपहार में देना वहां की परंपरा का आज भी हिस्सा है। नन्हा डिएगो इस गेंद से खेलने में जुटा रहता। गली-मुहल्ले में उनकी धाक जम गई।

FIFA WC 2018:एक फुटबॉलर जो अफ्रीका की मलीन बस्ती से निकल बना सुपरस्टार

बचपन से करिश्माई
सिर्फ दस साल की उम्र में वह स्थानीय क्लब एस्त्रोला रोसा से खेलने लगे। दो साल बाद मामूली पैसा देकर लोस कैबोलिटास ने अपने साथ जोड़ा। डिएगो में परिवार को गरीबी से निकालने की धुन सवार हो चुकी थी। असाधारण खेल से वह चर्चित हो चुके थे। पर डिएगो के लिए यह महज शुरुआत थी। 15 साल की उम्र में अर्जेंटीनोसा जूनियर्स से पेशेवर करियर का आगाज किया। 167 मैचों में 115 गोल ठोक डाले।

बड़े फुटबॉल क्लबों से रिकॉर्ड करार
नामी क्लब बोका जूनियर्स की नजर उन पर पड़ी। क्लब ने 10 लाख पाउंड की अच्छी कीमत देकर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। धुआंधार प्रदर्शन से माराडोना को अगले साल राष्ट्रीय टीम में चुना गया। 1982 में उन्हें पहला वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला पर वह पांच मैचों में दो गोल ही ठोक चुके। पर उनकी टीम सेमीफाइनल के पहुंची। पर माराडोना को यह यकीन हो गया कि हमारी टीम में भी चैंपियन बनने का दम है। 

FIFA WC 2018:एक फुटबॉलर ऐसा भी जो मजदूरी करते हुए महान खिलाड़ी बना

अकेले दम पर अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया
1986 का विश्व कप पूरी तरह माराडोना के नाम रहा। उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई और वह अकेले दम पर अर्जेंटीना को पहली बार चैंपियन बनाकर लौटे। उन्होंने पांच गोल किए और पांच में मदद की। इससे उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल अवार्ड भी मिला। सिर्फ उनके देश में ही नहीं, पूरी दुनिया में ‘डिएगो-डिएगो' का नाम गूंज उठा। माराडोना उस दौर में सबसे लोकप्रिय शख्सियत बन गए। 1997 में अपने जन्मदिन पर फुटबॉल से संन्यास लिया। 2008 में मेसी की टीम के कोच बने, पर क्वार्टर फाइनल में हारे।

FIFA WC 2018:कहानी एक ऐसे फुटबॉलर की जो सफलता और शोहरत पचा नहीं पाया

विवादों से रहा गहरा नाता, विवादित ‘हैंड ऑफ गॉड'

1986 के वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना का गोल विवादित रहा। गेंद उनके कंधे के नीचे बाजू से लगकर गोल पोस्ट में गई थी। रेफरी उसे देख नहीं सके थे। इसे गोल करार दे दिया गया। माराडोना ने इस गोल की ईश्वर की मर्जी बताते हुए ‘हैंड ऑफ गॉड' करार दिया था। 1980 में कोकीन की लत लगी, पकड़े जाने पर 15 माह का प्रतिबंध। 1982 में 76 लाख डॉलर की मोटी कीमत पर माराडोना को बार्सिलोना ने जोड़ा। 1 करोड़ डॉलर लेकर नेपोली से जुड़े। तब यह रिकॉर्ड करार था। 1991 में प्रतिबंधित दवा ली, डोप का आरोप लगा। 1994 में वर्ल्ड कप में एफेड्रिन लेने पर निलंबन झेला। फीफा के पोल में पेले को पछाड़ते हुए 20वीं सदी के महानतम फुटबॉलर चुने गए। 1986 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच खिलाडि़यों को छकाकर किया गोल सदी के शीर्ष पांच गोल में शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें