फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA WC 2018 FINAL: क्या फ्रांस से 1998 की हार का बदला ले पाएगा क्रोएशिया?

FIFA WC 2018 FINAL: क्या फ्रांस से 1998 की हार का बदला ले पाएगा क्रोएशिया?

विश्वकप फुटबॉल 1998 के बाद दोनों देशों का इस विश्वकप में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है। फ्रांस एक बार फिर अपने देश में 20 साल पहले खेले गए विश्वकप के खिताबी मुकाबले में तत्कालीन कप्तान जिनेदिन जिदान के...

FIFA WC 2018 FINAL: क्या फ्रांस से 1998 की हार का बदला ले पाएगा क्रोएशिया?
राजेश शर्मा। ,नई दिल्ली।Sun, 15 Jul 2018 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्वकप फुटबॉल 1998 के बाद दोनों देशों का इस विश्वकप में यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है। फ्रांस एक बार फिर अपने देश में 20 साल पहले खेले गए विश्वकप के खिताबी मुकाबले में तत्कालीन कप्तान जिनेदिन जिदान के शानदार खेल को दोहराकर चैंपियन बनना चाहेगा। वहीं इस विश्वकप में क्रोएशियाई टीम 1998 विश्व कप के अपने हीरो डेवर सुकर जैसा खेल दिखाकर इस बार विश्वकप अपने नाम करना चाहेगी। डेवर सुकर 1998 के विश्वकप में 6 गोल दागकर 'गोल्डेन बूट' रहे थे। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में गोल कर क्रोएशिया को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाई थी। क्वार्टर फाइनल में क्रोएशियाई टीम ने जर्मनी पर 3-0 से जीत दर्ज की थी, जिसमें डेवर सुकर का भी एक गोल शामिल था। क्रोएशिया को तब सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस ने 2-1 से हरा दिया था,  लेकिन इस मैच में भी क्रोएशिया के लिए एकमात्र गोल सुकर ने ही किया था। 

क्रोएशिया लेना चाहेगा 1998 विश्व कप सेमीफाइनल की हार का बदला 
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया ने नीदरलैंड्स को 2-1 से हराया, जिसमें निर्णायक गोल डेवर सुकर ने ही ठोका था। ऐसे में क्रोएशियाई टीम इस विश्वकप के खिताबी मुकाबले में फ्रांस को हराकर 1998 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी। फ्रांस ने 1998 फीफा विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अपने कप्तान जिनेदिन जिदान के दो गोल के दम पर ब्राजील को 3-0 से हराया था। फ्रांस के गोलकीपर फैबियन बार्थेज ने इस विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें बेस्ट गोलकीपर के अवार्ड से नवाजा गया था। जिनेदिन जिदान ने इस विश्वकप में सिर्फ फाइनल मै में ही गोल स्कोर किया था। इस विश्व कप फाइनल में फ्रांस जल्द से जल्द गोल कर क्रोएशिया पर दबाव बनाना चाहेगा। क्रोएशिया और फ्रांस दोनों ही टीमें इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी हैं। हालांकि, फ्रांस को एक ड्रॉ खेलना पड़ा है। 

Exclusive इंटरव्यू: कौन उठाएगा फीफा की ट्रॉफी, जानिए हमारे एक्सपर्ट की राय

गोल के लिए क्रोएशिया तीन और फ्रांस दो खिलाड़ियों पर होगा निर्भर 
फ्रांस के खिलाफ गोल दागने के लिए क्रोएशिया मारियो मैंडजुकिक, लूका मोड्रिक और इवान पर्सिक पर निर्भर करेगा। इन तीनों खिलाड़ियों ने इस विश्व कप में क्रोएशिया के लिए अब तक दो-दो गोल दागे हैं। इवान ने अपने दोनों गोल बाएं पैर से दागे हैं। ऐसे में फ्रांस के डिफेंस को उनके बाएं पैर से ली गई किक को रोकना होगा। फ्रांस के एंटोइन ग्रीजमैन और एम्बाप्पे टीम के लिए गोल दागने के प्रयास में होंगे। दोनों खिलाड़ी इस विश्वकप में तीन-तीन गोल कर चुके हैं। ग्रीजमैन ने तीनों गोल बाएं पैर से किए हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के पास जब-जब गेंद होगी, क्रोएशिया खतरे में होगा।

इस विश्वकप में क्रोएशिया की रक्षापंक्ति सबसे बेहतर
फ्रांस के लिए क्रोएशिया की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदना काफी कठिन होगा। इस विश्वकप में क्रोएशिया की सबसे मजबूत रक्षा पंक्ति आंकी गई है। अब तक 272 क्लीयरेंस, टैकल और सेव के साथ क्रोएशिया बेस्ट डिफेंस कैटेगरी में सबसे ऊपर है। ऐसे में फ्रांस को क्रोएशिया की रक्षा पंक्ति को भेदने के लिए विशेष रणनीति बनानी हेागी। 

इस विश्व कप में अब तक क्या रही है दोनों टीमों की स्थिति 

क्रोएशिया:

फाउल किए: 101
गोल किए: 12, इसमें एक आत्मघाती गोल भी शामिल
गोल पोस्ट पर निशाना: 26
येलो कार्ड: 14

फ्रांस: 

फाउल किए: 79
गोल किए: 10, इसमें एक आत्मघाती गोल भी शामिल
गोलपोस्ट पर निशाना: 24
येलो कार्ड: 10

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें