फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को समर्पित गूगल डूडल

FIFA महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को समर्पित गूगल डूडल

फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार से शुरू हो रहे महिला फुटबॉल विश्वकप के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। डूडल में विश्वकप में भाग ले रही सभी टीमों की जर्सी के रंग दिखाए गए हैं। डूडल में एक खिलाड़ी...

FIFA महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप को समर्पित गूगल डूडल
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 07 Jun 2019 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार से शुरू हो रहे महिला फुटबॉल विश्वकप के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। डूडल में विश्वकप में भाग ले रही सभी टीमों की जर्सी के रंग दिखाए गए हैं। डूडल में एक खिलाड़ी फुटबॉल को 'किक' मारते हुए दिखाई दे रही है जबकि एक अन्य खिलाड़ी अपने दोनों हाथों से गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए नजर आ रही है। 

इस खास मौके पर डूडल में काफी सारे रंगो का भी इस्तेमाल किया गया है जो इसे और मनमोहक बना रहा है। इसके अलावा डूडल में कई देशों की संस्कृति दिखाने की कोशिश भी की गई है। इसमें हर देश की जर्सी भी शामिल है जो इसे अधिक सुंदर बना रही है। 

हॉकी: भारत ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स में रूस को 10-0 से रौंदा

यह आठवां महिला फुटबॉल विश्वकप है, जिसका आयोजन फ्रांस पहली बार कर रहा है। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मेजबान देश फ्रांस और दक्षिण कोरिया की मजबूत टीमों के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 7 जून से लेकर 7 जुलाई तक चलेगा जिसमें 24 टीमें खिताब को जीतने के लिए भाग लेंगी। 

उल्लेखनीय है कि गूगल कई बार खास मौकों पर ऐसे डूडल बनाता है। गत माह 30 मई से शुरू हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए भी गूगल ने अपना विशेष डूडल बनाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें