फोटो गैलरी

Hindi News खेलFIFA U17: स्पेन ने गवांया मैच, ब्राजील ने 2-1 से हासिल की जीत

FIFA U17: स्पेन ने गवांया मैच, ब्राजील ने 2-1 से हासिल की जीत

फीफा अंडर-17 विश्व कप में शनिवार को दूसरा मैच कोच्ची के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ब्राजील और स्पेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले के 5वें मिनट में स्पेन ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलायी।...

FIFA U17:  स्पेन ने गवांया मैच, ब्राजील ने 2-1 से हासिल की जीत
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSat, 07 Oct 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

फीफा अंडर-17 विश्व कप में शनिवार को दूसरा मैच कोच्ची के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ब्राजील और स्पेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले के 5वें मिनट में स्पेन ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलायी। वहीं इसके बाद ब्राजील के लिकन ने 25वें मिनट में गोलकर टीम को बराबरी पर किया। लेकिन इसके बाद फिर से ब्राजील के खिलाड़ी पाओलीनियो  ने गोल करके टीम को बढ़त दिलायी। वहीं स्पेन ने भी हाफ के बाद गोल दागने की कोशिश की, लेकिन टीम सफल नहीं हो पायी। लिहाजा उसे हार का सामना करना पड़ा। 

ब्राजील अंडर-17 में काफी मजबूत टीम रही है। वह इस टूर्नामेंट में 16 में से 15 बार हिस्सा ले चुकी है और तीन बार 1997, 1999 और 2003 खिताब जीता है। वह केवल 1993 में इस टूर्नामेंट में नहीं खेली थी। दूसरी तरफ स्पेन 9वीं बार टूर्नामेंट में भाग ले रहा है और अपना पहला फीफा अंडर-17 विश्व कप जीतने के लिए बेताब है। दिन के दूसरे मुकाबले में नॉर्थ कोरिया का सामना नाइजर की टीम के खिलाफ होगा जिसमें कोरिया का पलड़ा भारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें