फोटो गैलरी

Hindi News खेलभारतीय हॉकी के मुरीद हुए रिक चार्ल्सवर्थ, कहा- सही दिशा में आगे बढ़ रही है टीम

भारतीय हॉकी के मुरीद हुए रिक चार्ल्सवर्थ, कहा- सही दिशा में आगे बढ़ रही है टीम

भारतीय हॉकी के कट्टर आलोचक रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी रिक चार्ल्सवर्थ को लगता है कि एशियाई खेलों में भारत का खराब प्रदर्शन किसी अपवाद की तरह है। उन्होंने कहा कि बार-बार कोच को बदलने...

भारतीय हॉकी के मुरीद हुए रिक चार्ल्सवर्थ, कहा- सही दिशा में आगे बढ़ रही है टीम
दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम। Sun, 21 Oct 2018 08:24 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी के कट्टर आलोचक रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी रिक चार्ल्सवर्थ को लगता है कि एशियाई खेलों में भारत का खराब प्रदर्शन किसी अपवाद की तरह है। उन्होंने कहा कि बार-बार कोच को बदलने के बावजूद भी टीम ने पिछले तीन-चार वर्षों में काफी सुधार किया है। खिलाड़ी और कोच के तौर पर विश्व कप जीतने वाले चार्ल्सवर्थ भारतीय हॉकी, खास कर इसके संचालन के तरीके के बहुत बड़े आलोचक रहे हैं। लगभग दस साल पहले वह भारतीय हॉकी से तकनीकी निदेशक के तौर पर जुड़े थे लेकिन दस महीने में ही उन्हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा। बार-बार कोच बदलने को चार्ल्सवर्थ सही नहीं मानते हैं लेकिन उन्होंने टीम के प्रदर्शन में सुधार का श्रेय 'हॉकी इंडिया लीग' और खिलाड़ियों की सोच में बदलाव को दिया।   

भारतीय हॉकी को मिला है HIL का फायदा

चार्ल्सवर्थ ने कहा, 'तीन-चार साल पहले मैं इस टीम को लेकर ज्यादा आशावादी नहीं था लेकिन अब मैं खिलाड़ियों की सोच में बहुत ज्यादा बदलाव देखता हूं। पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम दो बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची और पिछली बार तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया से अच्छा खेल दिखाया (शूटआउट में हारने से पहले) था।' रिक चार्ल्सवर्थ ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग से भारतीय खिलाड़ियों की मानसिकता में बदलाव आना शुरू हुआ। उनका कहना है कि इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।

डि विलियर्स ने बताया-AUS दौरे पर कैसा रहेगा टीम इंडिया का प्रदर्शन?

'अच्छी दिशा में बढ़ रही है भारतीय हॉकी'

इस आॅस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा,'मुझे याद है जब 2008 में मैं भारतीय टीम के साथ जुड़ा था तब ग्रेग चैपल उनकी क्रिकेट टीम के कोच थे। उन्होंने कहा था कि अगर सही से काम हो तो भारत दुनिया की पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों में शामिल हो सकता है। ऐसी ही स्थिति हॉकी के साथ भी है और वहां भी बदलाव आना शुरू हो गया है। भारतीय हॉकी अभी सही दिशा आगे बढ़ रही है और तोक्यो ओलंपिक तक टीम से जुड़े सहयोगी सदस्यों को बदला नहीं जाना चाहिए। ज्यादा बदलाव करना कभी अच्छा नहीं रहता। आप टेरी वॉल्श और रोलेंट ओल्टमैंस को देख सकते है, दोनों को अच्छा काम करने के बाद भी हटा दिया गया। मेरे विचार से हरेन्द्र सिंह अच्छे कोच हैं।'

INDvsWI: पहले वनडे में यह हो सकता है प्लेइंग इलेवन,ऋषभ करेंगे डेब्यू​

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें