इंग्लिश प्रीमियर लीग नहीं होगा स्थगित, खिलाड़ियों से टीके लगवाने का आग्रह
पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के कारण दस मैच स्थगित होने के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों ने इस सीजन को बीच में नहीं रोकने का फैसला किया है। इटली और स्पेन की लीगों के 90 प्रतिशत से अधिक...

पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण के कारण दस मैच स्थगित होने के बावजूद इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लबों ने इस सीजन को बीच में नहीं रोकने का फैसला किया है। इटली और स्पेन की लीगों के 90 प्रतिशत से अधिक खिलाड़ियों को दोनों टीके लग चुके हैं, लेकिन प्रीमियर लीग के 77 प्रतिशत खिलाड़ियों को ही दोनों डोज लगी हैं। लीग ने यह भी बताया कि 16 प्रतिशत खिलाड़ियों ने एक डोज भी नहीं लगवाई है।
पिछले सप्ताह लीग के खिलाड़ियों और स्टाफ में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 42 से 90 हो गए थे। ब्रिटेन में पिछले चार में से तीन दिन रोजाना 90000 से अधिक मामले सामने आए हैं। सप्ताह के अंत में दस में से छह मैच रद्द होने के बाद प्रीमियर लीग क्लबों की सोमवार को वर्चुअल बैठक हुई।
लीग ने कहा, ''हम जानते हैं कि कई क्लब कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन लीग का सामूहिक इरादा मौजूदा सीजन को जारी रखने का है। सभी की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करेंगे।'' इसने एक बयान में कहा, ''हम सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का टीकाकरण पूरा कराने के लिए क्लबों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।''
लेखक के बारे में
Mohan Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


