फोटो गैलरी

Hindi News खेलदिलीप टिर्की ने किया हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद का नामांकन, साथ ही किया ये वादा

दिलीप टिर्की ने किया हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद का नामांकन, साथ ही किया ये वादा

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये वादा भी किया है कि वे भारतीय हॉकी को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।

दिलीप टिर्की ने किया हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद का नामांकन, साथ ही किया ये वादा
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 19 Sep 2022 12:54 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। उन्होंने रविवार को इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसकी जानकारी पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जिसमें वे नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

दिलीप टिर्की ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "सभी के आशीर्वाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" टिर्की भारतीय हॉकी में सबसे पसंदीदा लोगों में से एक हैं। उन्होंने मैदान पर दो दशक से ज्यादा समय तक पसीना बहाया है, जबकि इंटरनेशनल स्टेज पर उन्होंने 15 साल देश को दिए हैं।

दिलीप टिर्की को 412 मैच खेलने का अनुभव है और भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। बता दें कि इस साल अगस्त में हॉकी इंडिया ने चुनाव आयोजित कराने का ऐलान किया था और इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी रहे अजय नायक को हॉकी इंडिया चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया था। वहीं, एके मजूमदार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हॉकी इंडिया ने नियुक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें