फोटो गैलरी

Hindi News खेलदिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, निर्विरोध जीत गए चुनाव

दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, निर्विरोध जीत गए चुनाव

महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद की कमान मिली है। उन्हें निर्विरोध हॉकी इंडिया के चुनावों में जीत मिली है, क्योंकि बाकी दो प्रतिद्वंदियों ने नाम वापस ले लिया था।  

दिलीप टिर्की बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, निर्विरोध जीत गए चुनाव
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 23 Sep 2022 05:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए। उनको हॉकी इंडिया के शीर्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले दो अन्य लोगों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद टिर्की को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा भोला नाथ सिंह और सेकर जे मनोहरन की भी जीत हुई है। 

आपको बता दें, दिलीप टिर्की के पास 15 साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने का अनुभव है। उन्होंने देश के लिए 412 मैच खेले हैं और सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने का ये भारतीय रिकॉर्ड है। सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए अधिकारियों और एफआईएच की सराहना करते हुए टिर्की ने कू करते हुए लिखा, "मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।" 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें