फोटो गैलरी

Hindi News खेलCWG 2022 : मेन्स ट्रिपल जंप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एल्डोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर पर किया कब्जा

CWG 2022 : मेन्स ट्रिपल जंप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एल्डोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर पर किया कब्जा

भारत के एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एथलेटिक्स में भारत की विजय पताका लहराते हुए तिहरी कूद में स्वर्ण व रजत पदक जीता। एल्डोस 17.03 मीटर के साथ शीर्ष पर रहे।

CWG 2022 : मेन्स ट्रिपल जंप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एल्डोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर पर किया कब्जा
Himanshu Singhएजेंसी,बर्मिंघमSun, 07 Aug 2022 05:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एल्डोस पॉल की अगुवाई में भारत ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा में पहले दो स्थान पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा। पॉल के स्वर्ण पदक के अलावा केरल के उनके साथी एथलीट अब्दुल्ला अबूबाकर ने भी इस स्पर्धा का रजत पदक जीता।

पॉल ने अपने तीसरे प्रयास में 17.03 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की। अबूबाकर 17.02 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अबूबाकर ने अपने पांचवें प्रयास में यह दूरी तय की। बरमूडा के जाह-एनहाल पेरिनचीफ ने 16.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में त्रिकूद में चार पदक जीते हैं लेकिन यह पहला मौका है जब देश के दो एथलीट ने एक साथ पोडियम पर जगह बनाई है। मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 और 1974 में क्रमश: कांस्य और रजत पदक जीता, जबकि रंजीत महेश्वरी और अरपिंदर सिंह 2010 और 2014 में तीसरे स्थान पर रहे।

नीतू घंघस और अमित पंघाल के मुक्कों से विरोधी पस्त, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दिलाए 2 गोल्ड मेडल

एल्डोस और अब्दुल्ला के हमवतन प्रवीण चत्रिावेल कांस्य पदक से तीन सेंटीमीटर के अंतर से चूक गये और 16.89 मीटर के प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें