
जुवेंटस के कोच ने बताया, इटली के क्लब को छोड़ना चाहते हैं स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जुवेंटस को अलविदा कह सकते हैं। शुक्रवार को कोच मासिमिलियानो एलेग्री ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जुवेंटस में रहने का कोई इरादा नहीं...
स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जुवेंटस को अलविदा कह सकते हैं। शुक्रवार को कोच मासिमिलियानो एलेग्री ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जुवेंटस में रहने का कोई इरादा नहीं है।मासिमिलियानो एलेग्री ने एम्पोली के खिलाफ मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोनाल्डो ने उन्हें गुरुवार को जुवेंटस छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में बताया। एलेग्री ने कहा,' कल क्रिस्टियानो ने मुझसे कहा था कि वह अब जुवेंटस के लिए और नहीं खेलने की योजना बता रहे है।'
उन्होंने आगे बताया कि इसी वजह से उन्हें कल नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कल ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया था और अब हम एम्पोली के बारे में बात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथ जुड़ सकते हैं। ईएसपीएन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सिटी के मैनेजर पेप गाडयोला और रोनाल्डो के बीच गुरुवार की सुबह कॉल पर बात हुई। इसमें कुछ मुश्किलें हैं, जिन्हें सुलझाना होगा। रोनाल्डो को छोड़ने के लिए जुवेंटस 28 मिलियन यूरो चाहता है। इसके अलावा रोनाल्डो के करीबी यूरोप के शीर्ष क्लबों में उनका करार चाहते हैं। हैरी केन के इस सत्र में टाटनहम में बने रहने के बाद सिटी का रोनाल्डो से करार करने की एक वजह माना जा रहा है।रोनाल्डो जुवेंटस के लिए 134 मैचों में 101 गोल कर चुके हैं

लेखक के बारे में
Shubham Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




