फोटो गैलरी

Hindi News खेलकोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का ऑक्सीजन लेवल गिरा, हॉस्पिटल में भर्ती

कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का ऑक्सीजन लेवल गिरा, हॉस्पिटल में भर्ती

कोविड-19 (कोरोना वायरस) पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह को खून में ऑक्सीजन का लेवल गिरने के बाद बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। भारतीय...

कोविड-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी मनदीप का ऑक्सीजन लेवल गिरा, हॉस्पिटल में भर्ती
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 11 Aug 2020 10:47 AM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 (कोरोना वायरस) पॉजिटिव पाए गए भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह को खून में ऑक्सीजन का लेवल गिरने के बाद बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 20 अगस्त से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीप और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इन पांच खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।

एटलेटिको के दो और खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव

साइ ने बयान में कहा, '10 अगस्त (सोमवार) की रात को जांच के दौरान पता चला कि मनदीप सिंह के खून में ऑक्सीजन का लेवल सामान्य से कम है जो इस बात का संकेत है कि वो कोविड के मामूली स्तर से औसत स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।' बयान के अनुसार, 'परिसर में मौजूद साइ अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

फियोना फेरो ने एनेट को हराकर जीता पालेर्मो ओपन का खिताब

25 साल के मनदीप ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल दागे हैं। वो 2018 में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। साइ के अनुसार एक महीने के ब्रेक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरु पहुंचने के दौरान खिलाड़ी इस संक्रमण का शिकार हुए। साइ ने बताया कि खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है। भारत में अब तक इस वायरस से 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें