फोटो गैलरी

Hindi News खेलCWG 2022 Men's Hockey Final, IND vs AUS: कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, भारत को 7-0 से हराकर जीता लगातार सातवां स्वर्ण

CWG 2022 Men's Hockey Final, IND vs AUS: कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, भारत को 7-0 से हराकर जीता लगातार सातवां स्वर्ण

CWG 2022 IND vs AUS Hockey Final: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में भारत को 7-0 से करारी मात देकर लगातार सातवीं बार गोल्ड मेडल जीत लिया है।

CWG 2022 Men's Hockey Final, IND vs AUS: कॉमनवेल्थ गेम्स के हॉकी में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, भारत को 7-0 से हराकर जीता लगातार सातवां स्वर्ण
Ezaz Ahmadलाइव हिन्दुस्तान,बर्मिंघमMon, 08 Aug 2022 06:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

CWG 2022 IND vs AUS Hockey Final: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में भारत को 7-0 से करारी मात देकर लगातार सातवीं बार गोल्ड मेडल जीत लिया है।कंगारुओं ने दो गाेल पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि पांच गोल मैदानी गोल किया। भारत को तीसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इससे पहले उसे 2010 और 2014 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा था। भारत को अब तक तीनों ही बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही फाइनल में मार खानी पड़ी है।

IND vs AUS Hockey Final Updates:

भारत को तीसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इससे पहले उसे 2010 और 2014 में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा था। 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में भारत को 7-0 से करारी मात देकर लगातार सातवीं बार गोल्ड मेडल जीत लिया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल दागते हुए अपनी लीड को 7-0 तक पहुंचा दिया है।  

तीसरे क्वार्टर के शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल करके अपनी बढ़त को 6-0 कर दिया है। कंगारुओं के लिए यह फॉरवर्ड नाथन एफरॉम्स ने किया, जोकि इस मैच में उनका दूसरा गोल है। 

हाफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को अब वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार हमले कर रही है। 

हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया 5-0 से आगे: ऑस्ट्रेलिया ने इस गोल्ड मेडल मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बेहतरीन बढ़त बना ली है। दूसरे हाफ में वापसी करने के लिए भारत को असाधारण खेल दिखाना होगा।

जैकब एंडरसन ने दूसरे क्वार्टर में एक और गोल करके ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में  5-0 से आगे कर दिया है।एंडरसन का cwg 2022 में यह चौथा गोल है। 

कंगारुओं ने दूसरे क्वार्टर में एक और गोल करके मैच में  अब 4-0 की बढ़त बना ली है। टीम के लिए उसका चौथा गोल इस बार कप्तान ने किया है।  

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत हो गई है और ऑस्ट्रेलिया ने इस' क्वार्टर में भी गोल करके अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही क्वार्टर में दो गाेल दाग दिए हैं। कंगारू अब 2-0 से आगे हो गया है। टीम का यह फील्ड गोल है। भारतीय टीम पर अब काफी दबाव बढ़ गया है। छह बार की CWG चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए उसका दूसरा गोल फॉरवर्ड नाथन एफरॉम्स ने किया। 

तीसरे पेनल्टी को गोल में तब्दील कर ऑस्ट्रेलिया ने अब अपना खाता खोल लिया है। 

पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया है। टीम को अब तक दो पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेंस हॉकी का फाइनल मैच शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने CWG में अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि भारत दो बार रजत जीता है।

इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक जीतना रहा है। टीम इसके अलावा चार मौकों पर चौथे स्थान पर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें