फोटो गैलरी

Hindi News खेलक्रिस्टियानो रोनाल्डो को बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने दी लाल रंग की चमचमाती मर्सिडीज, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने दी लाल रंग की चमचमाती मर्सिडीज, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग

पुर्तगाल देश के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। पांच फरवरी 1985 को जन्मे रोनाल्डो फुटबॉल में अपनी 'जादुगरी' के लिए जाने जाते हैं। स्ट्राइकर...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने दी लाल रंग की चमचमाती मर्सिडीज, कीमत जानकर हो जाएंगे दंग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 06 Feb 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पुर्तगाल देश के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। पांच फरवरी 1985 को जन्मे रोनाल्डो फुटबॉल में अपनी 'जादुगरी' के लिए जाने जाते हैं। स्ट्राइकर रोनाल्डो दुनिया भर में अपनी फुटबॉल स्क्ल्सि के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि दुनिया भर में रोनाल्डो के फैंस हैं। रोनाल्डो के लिए यह जन्मदिन काफी खास बन गया क्योंकि उन्हें जन्मदिन पर एक खास व्यक्ति से एक खास गिफ्ट मिला है। 

बता दें कि क्रिस्टियानो की गर्लफ्रेंड जोर्जिना रोड्रिग्ज ने उनको जन्मदिन पर एक महंगी गाड़ी दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें कीमती लाल रंग की मर्सिडीज गाड़ी बर्थडे गिफ्ट के रूप में दे रही हैं। यह गाड़ी बड़े से रिबन से बंधी हुई है। इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रूपए आंकी जा रही है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फैन फोलोइंग सबसे ज्यादा है। हाल ही में रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा 200 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। रोनाल्डो ने अपने करियर में तीन प्रीमियर लीग, दो ला लीगा, एक सीरी ए, पांच चैंपियंस लीग के खिताब जीते हैं। रोनाल्डो ने UEFA चैंपियंस लीग, UEFA यूरोपीय चैंपियनशिप और फीफा क्लब वर्ल्ड में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है।

लियोनल मेसी चाहते हैं एफसी बार्सिलोना में उनकी जगह लें नेमार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें