क्रिस्टियनर पुलिसिच चैंपियंस लीग के फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी बने

May 30, 2021 04:40 pm ISTHemraj Chauhan एजेंसी, नई दिल्ली
share

क्रिस्टियनर पुलिसिच दुनिया के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं और उनकी टीम चेल्सी विजेता बनने में भी सफल रही।...

क्रिस्टियनर पुलिसिच चैंपियंस लीग के फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी बने

क्रिस्टियनर पुलिसिच दुनिया के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए हैं और उनकी टीम चेल्सी विजेता बनने में भी सफल रही। चेल्सी के फॉरवर्ड पुलिसिच 66वें मिनट में सब्सिट्यूट खि​लाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे, तब उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 1-0 से आगे चल रही थी। 
     
यह 22 वर्षीय खिलाड़ी 2019 में जर्मन क्लब बोरुसिया डोर्टमंड से चेल्सी से जुड़ा था। उनके पास फाइनल में गोल करने का मौका भी था। उन्होंने 73वें मिनट में सिटी के गोलकीपर एडर्सन मोरियास को छकाकर गोल की तरफ शॉट जमाया लेकिन यह बाहर चला गया। पुलिसिच ने कहा, "मुझे जो मौका मिला था काश मैं उसका फायदा उठा पाता। मैं गेंद पर अच्छी तरह से शॉट नहीं जमा पाया लेकिन आखिर में हमारी टीम जीती और मुझे इस पर गर्व है।" सिटी की टीम में भी अमेरिका के गोलकीपर जॉक स्टीफन शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 

चेल्सी से 9 साल बाद ये खिताब जीता है। इससे पहले उसने साल 2012 में ये खिताब जीता था। काई हैवर्ट ने 42 वें मिनट में चेल्सी की तरफ से गोल किया। इस जीत के साथ ही चेल्सी ने कौच थॉमस ट्यूशेल के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर सिटी का चैंपियंस लीग जीतने का सपना तोड़ दिया। मैनचेस्टर सिटी को फाइनल मेंजीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।