फोटो गैलरी

Hindi News खेलएक साथ अपनी दो गर्लफ्रेंड्स से शादी रचाएगा ये स्टार फुटबॉल खिलाड़ी

एक साथ अपनी दो गर्लफ्रेंड्स से शादी रचाएगा ये स्टार फुटबॉल खिलाड़ी

ब्राजील और बार्सिलोना के पूर्व स्टार खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो अक्सर अपने अजीबोगरीब कामों के लिए खबरों में आ जाते हैं। फिर एक बार रोनाल्डिन्हो लोगों को चौंकाने वाला एक काम करने जा रहे हैं। वो एक साथ दो...

एक साथ अपनी दो गर्लफ्रेंड्स से शादी रचाएगा ये स्टार फुटबॉल खिलाड़ी
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 25 May 2018 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राजील और बार्सिलोना के पूर्व स्टार खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो अक्सर अपने अजीबोगरीब कामों के लिए खबरों में आ जाते हैं। फिर एक बार रोनाल्डिन्हो लोगों को चौंकाने वाला एक काम करने जा रहे हैं। वो एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी करने जा रहे हैं। 

FIFA WC 2018:एक फुटबॉलर ऐसा भी जो मजदूरी करते हुए महान खिलाड़ी बना

FIFA WC 2018:कहानी एक ऐसे फुटबॉलर की जो सफलता और शोहरत पचा नहीं पाया

एक रिपोर्ट के मुताबित 38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो की दो प्रेमिकाएं हैं-  प्रिसिला और बिट्रीज। ये दोनों महिलाएं पिछले दिसंबर से आपसी रजामंदी से रोनाल्डिन्हो के साथ रहती हैं। पूर्व फुटबॉलर अब दोनों के साथ जल्द शादी करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वह दोनों को खर्च के लिए हर महीने लाखों रुपये भी देते हैं।

FIFA WC 2018:भुखमरी और तानाशाही को मात देकर महान फुटबॉलर बने फेरेंक पुस्कास

ब्राजील का कानून नहीं देता इजाजत
हालांकि रोनाल्डिन्हो के लिए ये शादी करने आसान नहीं होगा, वो इसलिए क्योंकि उनके देश का कानून उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगा। आपको बता दें कि ब्राजील के कानून के हिसाब से दो महिलाओं से शादी रचाना यानि 'बायगैमी', अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों को 6 साल तक की सजा हो सकती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि रोनाल्डिन्हो की ये शादी एक समारोह की तरह हो सकती है, लेकिन वो इसे कानून रूप से रजिस्टर नहीं करवाएंगे।  

फुटबॉल:लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता यूरोपीय 'गोल्डन शू' अवॉर्ड

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें