कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर ब्राजील-अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले रद्द

Sep 06, 2021 08:33 pm ISTMohan Kumar एजेंसी, साओ पाउलो
share Share
Follow Us on

अर्जेंटीना के चार खिलाड़ियों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के बाद मेजबान ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले रद्द कर दिए गए हैं। ब्राजील के...

कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर ब्राजील-अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले रद्द

अर्जेंटीना के चार खिलाड़ियों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के बाद मेजबान ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच खेले जाने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले रद्द कर दिए गए हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक अंविसा के अधिकारी खेल रोकने के आदेश लेकर मैच शुरू होने के सात मिनट बाद आयोजन स्थल कोरिंथियंस एरिना पिच पर पहुंचे। अंविसा के अनुसार प्रीमियर लीग के खिलाड़ी एमिलियानो मार्टिनेज, जियोवानी लो सेल्सो, क्रिस्टियन रोमेरो और एमिलियानो बेंडिया ने ब्राजील में आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य प्रवेश नियमों का उल्लंघन किया है।

दरअसल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए नियमों के अनुसार अन्य देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, अगर वे पिछले 14 दिनों में यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, उत्तरी आयरलैंड और भारत से गुजरे हैं। अंविसा ने मैच से कुछ घंटे पहले जारी एक बयान में खिलाड़ियों पर इमिग्रेशन फॉर्म को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया और उन्हें तुरंत आइसोलेशन में भेजने का आदेश भी दिया।

स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, 'अंविसा देश में मौजूदा स्थिति को एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम मानती है और इसलिए स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को खिलाड़ियों को तत्काल क्वारंटाइन में भेजने की सलाह दी गई है, जिन्हें किसी भी गतिविधि में भाग लेने से रोका जाएगा। उन्हें ब्राजील के क्षेत्र में नहीं रहना चाहिए।'

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;