फोटो गैलरी

Hindi News खेल2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तारीखों में हुआ बदलाव

2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तारीखों में हुआ बदलाव

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है। पहले यह खेल 27 जुलाई से सात अगस्त के बीचे खेले जाने थे, लेकिन अब यह खेल 28...

2022 में बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तारीखों में हुआ बदलाव
एजेंसी,लंदनThu, 11 Jun 2020 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तारीखों में एक दिन का बदलाव किया है। पहले यह खेल 27 जुलाई से सात अगस्त के बीचे खेले जाने थे, लेकिन अब यह खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे। सीजीएफ ने एक बयान में कहा कि सीजीएफ और बर्मिंघम 2022 की आयोजन समिति का यह संयुक्त ऐलान कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर में आए बदलावों के चलते आया है। 

राेहित शर्मा के साथ जोड़ी क्यों रही है हिट, खुद शिखर धवन ने बताया

उद्घाटन समारोह की तारीखों में बदलाव हाल ही में दोबारा पुनर्निधारित किए गए यूईएफए महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के कार्यक्रम में संभावित सेमीफाइनल की तारीखों में टकराव को रोकने के लिए किया गया है। बर्मिंघम-2022 खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे जिनमें महिलाओं द्वारा पदक जीतने की संख्या ज्यादा होगी। सीजीएफ के अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहा कि इस मुश्किल स्थिति में, हम इस बात को लेकर खुश हैं कि हम साझेदारी में रहते हुए काम कर रहे हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेल हो सकें।

T20 विश्व कप पर फैसला टालने के ICC के फैसले पर रिचर्ड्सन का रिएक्शन

बर्मिंघम-2022 के चेयरमैन जॉन क्रैबेट्री ने कहा कि कोविड-19 का अगले कुछ सालों तक अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर पर असर रहेगा। चीजों को दोबारा तैयार करने की जरूरत होगी और हमने कुछ सप्ताह अन्य संगठनों के साथ काम कर इस बात को जानने की कोशिश की है कि इन बदलावों का बर्मिंघम-2022, खिलाड़ियों, हमारे दर्शकों और टीवी पर इन्हें देखने वाले लोगों, हमारे साझेदारों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें