94 साल की उम्र में भगवानी देवी दुनिया के लिए बनीं प्रेरणास्रोत, वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Ezaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरियाणा की रहने वालीं भगवानी देवी 94 साल की उम्र में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Masters Athletics Championships) में गोल्ड और दो ब्रॉन्ज जीतकर दुनिया के लिए अब प्रेरणास्रोत बन रही है।

94 साल की उम्र में भगवानी देवी दुनिया के लिए बनीं प्रेरणास्रोत, वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने की तमन्ना है तो उम्र आपके सिर्फ एक नंबर है और कुछ नहीं। 94 साल की भगवानी देवी डागर (Bhagwani Devi Dagar) ने कुछ ऐसा ही साबित करके दिखाया है। जिंदगी के जिस उम्र में आमतौर पर लोग ठीक से चल-फिर नहीं पाते हैं, भगवानी ने उस उम्र में विदेशों में भारत का डंका बजाया है। हरियाणा की रहने वालीं भगवानी देवी 94 साल की उम्र में वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Masters Athletics Championships) में गोल्ड और दो ब्रॉन्ज जीतकर दुनिया के लिए अब प्रेरणास्रोत बन रही है। 

अर्जुन बबूता ने शूटिंग वर्ल्ड कप 2022 में किया कमाल, जीता गोल्ड मेडल

भगवानी ने फिनलैंड के टेम्परे में 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में केवल 24.74 सेकंड के टाइम के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने शॉटपुट यानी के गोला फेंक में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर भगवानी देवी की तस्वीर को पोस्ट की है। मंत्रालय ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'भारत की 94 वर्षीय भगवानी देवी ने एकबार फिर बतला दिया है कि उम्र तो सिर्फ नंबर है। उन्होंने गोल्ड और और ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाकई में साहसिक प्रदर्शन।'

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।