फोटो गैलरी

Hindi News खेलASIAN CHAMPIONSHIP 2019: बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाई स्वर्णिम सफलता

ASIAN CHAMPIONSHIP 2019: बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाई स्वर्णिम सफलता

भारत के बजरंग पूनिया ने चीन में जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 में 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने फाइनल में...

ASIAN CHAMPIONSHIP 2019: बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाई स्वर्णिम सफलता
आईएएनएस। ,जियान।Tue, 23 Apr 2019 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के बजरंग पूनिया ने चीन में जारी एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप 2019 में 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने फाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान सायातबेक ओकासोव को 12-7 से हराया। बजरंग के गुरू और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त ने इस सफलता पर अपने शिष्य को बधाई दी है। 

बजरंग के गुरु योगेश्वर दत्त ने दी बधाई
योगेश्वर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, 'एशियाई चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतने पर आपको ढेरों शुभकामनाएं बजरंग बेटा। 2017 के बाद ये आपका दूसरा स्वर्ण है। हम सब को गर्व है आप पर, इसी तरह आगे बढ़ते रहें और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भी देश का ध्वज ऊंचा करो।' बजरंग का एशियाई चैम्पियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण और कुल पांचवां पदक है। उन्होंने 2017 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2013 और 2018 में कांस्य तथा 2014 में रजत पदक जीता था।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें