बैडमिंटन: लक्ष्य सेन के शानदार खेल से AI फाइनल में
एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले लय हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AI) को 74वीं अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। एएआई ने...

एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले लय हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AI) को 74वीं अंतर-क्षेत्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा दिया। एएआई ने सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 3-0 की जीत दर्ज की। फाइनल में उनका सामना रेलवे से होगा, जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में असम को 3-1 से शिकस्त दी।
विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता 17 साल के लक्ष्य ने आंध्र प्रदेश के जगदीश के. को महज 30 मिनट में 21-10 21-13 से पराजित किया।
सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल
लक्ष्य के बाद अलावा मालविका बनसोद ने महिला एकल में साइ उत्तेजिता राव चुक्का को हराया, जबकि पुरुष युगल में श्लोक रामचंद्रन और चिराग सेन की जोड़ी ने कृष्ण प्रसाद गार्गा और गौस शेख की जोड़ी को मात दी।
माल्विका बंसोद ने जीता। उन्होंने महिला एकल के मैच में साई उत्तजीता राव को 13-21, 21-14-21-15 से पराजित किया। पुरुष युगल में श्लोक रामचंद्रन और चिराग सेन की जोड़ी ने कृष्णा प्रसाद गर्ग और गौस शेक की जोड़ी को 18-21, 21-14, 21-18 से हराया।
चेन्नई ओपन चैलेंजर: प्रजनेश और मुकुंद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त
असम के लिए युवा खिलाड़ी अस्मिता चलिहा (महिला एकल) अपना मुकाबला जीतने में सफल रही, लेकिन शुभंकर डे (पुरुष एकल), कबीर कांजारकर एवं हेमानगेंद्रा बाबू (पुरुष युगल) और कनिका कनवाल एवं सैली राने (महिला युगल) की जीत ने रेलवे को फाइनल में पहुंचा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


