फोटो गैलरी

Hindi News खेलAFC विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 गुरुवार से शुरू, फुटबॉल जगत का ध्यान अब भारत पर

AFC विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 गुरुवार से शुरू, फुटबॉल जगत का ध्यान अब भारत पर

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के प्रमुख शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने महिला फुटबॉल की टॉप टूर्नामेंट- एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 की शुरुआत से पहले अपने संदेश में बुधवार को कहा कि फुटबॉल...

AFC विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 गुरुवार से शुरू, फुटबॉल जगत का ध्यान अब भारत पर
एजेंसी ,नई दिल्ली Wed, 19 Jan 2022 06:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के प्रमुख शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने महिला फुटबॉल की टॉप टूर्नामेंट- एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 की शुरुआत से पहले अपने संदेश में बुधवार को कहा कि फुटबॉल जगत का ध्यान अब भारत पर होगा। महिला एएफसी एशियाई कप की शुरुआत गुरुवार से मुंबई फुटबॉल एरेना में आठ बार के चैंपियन चीन और चीनी ताइपे के बीच पहले मुकाबले के साथ होगी। मेजबान भारत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को दूसरे मैच में ईरान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। टूर्नामेंट का तीसरा आयोजन स्थल पुणे का शिव छत्रपति खेल परिसर है।

एएफसी अध्यक्ष शेख सलमान ने कहा, 'कल फुटबॉल जगत का ध्यान भारत पर होगा और मैं टूर्नामेंट के लिए सभी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मैदान पर आपके प्रदर्शन को दुनिया भर में करोड़ो लोग देखेंगे जिनमें युवा लड़कियां भी होंगी जो आपके नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित होंगी। एएफसी विमेंस एशियन कप इंडिया 2022 ऐसा टूर्नामेंट है जिसका इतिहास काफी समृद्ध है और एशियाई में महिला फुटबॉल के विकास में इसकी अहम भूमिका बनी हुई है।' 

शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन जापान अपना खिताब बचाने के लिए पुणे में म्यांमार के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। 2010 का चैंपियन और पिछले दो बार के उप विजेता आस्ट्रेलिया को मुंबई फुटबॉल एरेना में अपने पहले मैच में इंडोनेशिया से भिड़ना है जो 1986 के बाद पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें