फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Hockey Champions Trophy: भारत ने जापान को 9-0 से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

Asian Hockey Champions Trophy: भारत ने जापान को 9-0 से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक

मसकट में खेले जा रहे पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रोफी में भारत का विजय अभियान जारी है। रविवार को खेले गए अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में उसने एशियाड चैपियन जापान को 9-0 से हरा दिया। भारत के लिए...

Asian Hockey Champions Trophy: भारत ने जापान को 9-0 से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
ओमान, एजेंसीMon, 22 Oct 2018 10:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मसकट में खेले जा रहे पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रोफी में भारत का विजय अभियान जारी है। रविवार को खेले गए अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबले में उसने एशियाड चैपियन जापान को 9-0 से हरा दिया। भारत के लिए ललित उपाध्याय ने (चौथे और 45वें मिनट में), हरमनप्रीत ने (17वें और 21वें) और मनदीप सिंह (49वें और 57वें) ने दो-दो गोल किए। 

मैन ऑफ द मैच रहे आकाशदीप ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 35वें मिनट में गोल किया लेकिन साथ ही कई अन्य गोल में अहम भूमिका अदा की। गुजरंत सिंह ने 8वें और कोठाजीत सिंह (42वें मिनट) गोल करने वाले अन्य खिलाड़ी रहे। भारत ने जापान को इस साल इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में 8-0 से हराया था लेकिन जापान ने गोल्ड मेडल जीता था वहीं भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। 

रविवार को जापानी टीम के पास गोल करने का वह हुनर नजर नहीं आया। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम ने ऐसा खेल दिखाया कि विपक्षी टीम को ज्यादा पजेशन भी नहीं मिल पाया। भारत ने हर क्वॉर्टर में अटैकिंग खेल दिखाया और पहले हाफ के दोनों क्वॉर्टर्स में दो-दो गोल किए। इसके बाद तीसरे क्वॉर्टर में दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ने तीन गोल और किए। वहीं मैच के आखिरी 15 मिनटों में भारत ने दो और गोल किए। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मौजूदा चैंपियन मलयेशिया से होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें