एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का मेडल का सपना चकनाचूर, महिला टीम को भी लगा झटका

एजेंसी, हांगझोउ
share

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का एशियन गेम्स 2023 में मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। हरमीत देसाई और जी साथियान रविवार को अपना कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, महिला टीम को भी झटका लगा है।

sathiyan and manika batra

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम रविवार को दक्षिण कोरिया की दूसरी श्रेणी की टीम से 0-3 हार गई जिससे उसका एशियाई खेलों में पदक जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। हरमीत देसाई पहला मैच एन जेह्युन से 0-3 से हार गए। जी साथियान ने पार्क गैंघयोन को चुनौती देने की कोशिश की लेकिन दक्षिण कोरिया खिलाड़ी के सामने उनकी भी एक नहीं चली। भारत को वापसी दिलाने का जुम्मा अब अचंता शरत कमल पर था लेकिन वह भी ओ जुनसुंग से 2-3 से हार गए।

भारत को इस हार ने इसलिए ज्यादा आहत किया होगा क्योंकि दक्षिण कोरिया के शीर्ष तीन खिलाड़ी इस मैच में खेले ही नहीं थे। इससे पहले शरत कमल ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए आखिरी तीन गेम में जीते जिससे भारतीय टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराने में सफल रही। महिला टीम को हालांकि प्री-क्वार्टर में थाईलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों में कजाखस्तान और भारत के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और निर्णायक मैच में शरत एडोस केन्झिगुलोव से शुरूआती दो गेम हार गये थे उन्होंने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए लगातार तीन गेम जीत कर मुकाबला भारत के नाम कर दिया।

शरत ने इस करीबी मैच को 5-11, 7-11, 11-9, 11-8, 11-9 से अपने नाम किया। इससे पहले उन्हें टीम के शुरुआती मुकाबले में गेरासिमेंको किरिल से 3-1 (11-8, 9-11, 11-6, 11-8) से हार का सामना करना पड़ा था। जी साथियान और हरमीत देसाई की जीत ने भारत को 2-1 से आगे कर दिया। साथियान ने एडोस को 3-0 (14-12, 11-8, 11-4) जबकि हरमीत ने कुरमांगलियेव एलन को 3-0 (11-7, 12-10, 11-5) से हराया। साथियान हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में जीत की लय जारी नहीं रख सके। किरिल ने उन्हें 3-2 (11-5, 9-11, 11-9, 5-11, 11-5) से हराकर स्कोर 2-2 कर दिया। महिला वर्ग में अनुभवी मनिका बत्रा के दोनों मुकाबले गंवाने से बड़ा झटका लगा। अयहिका मुखर्जी एक मैच ने एक जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सुतीर्था मुखर्जी अपना एकमात्र मैच जीतने में सफल रही। स्पर्धा के शुरूआती मुकाबले में थाईलैंड की उरावं परानन ने मनिका को 3-0 (11-7, 11-1, 13-11) से हराया। अयहिका और सुतीर्था ने इसके बाद अपने अपने मैच जीत कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। अयहिका ने सुथासिनी एस. को 4-1 (18-16, 11-7, 13-15, 11-9) से हराया जबकि सुतीर्था ने खेतखुआं तमोलवान को 3-2 (11-1, 9-11, 3-11, 11-7, 11-7) से शिकस्त दी। अयहिका हालांकि अपने दूसरे एकल मुकाबले में उरावं परानन की चुनौती से पार पाने में विफल रही। भारतीय खिलाड़ी को 2-3 (12-10, 4-11, 11-5, 4-11 3-11) से हार का सामना करना पड़ा। टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने का दारोमदार अब मनिका के कंधे पर था पर वह सुथासिनी एस. से मात खा गई। सुथासिनी ने भारत की शीर्ष खिलाड़ी को 3-1 (12-10, 8-11, 7-11, 6-11) से हराया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Hindi News के साथ Cricket News, Football, Tennis, Commonwealth Games 2026 और अन्य खेलों की ताजा खबरें, लाइव स्कोर व मैच अपडेट पढ़ें। खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड
Hindi Newsखेल न्यूज़एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम का मेडल का सपना हुआ चकनाचूर