फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2023 Highlights: भारत ने 8वें दिन जीते 15 मेडल, एथलेटिक्स में मचाया धमाल

Asian Games 2023 Highlights: भारत ने 8वें दिन जीते 15 मेडल, एथलेटिक्स में मचाया धमाल

Asian Games 2023 Day 8 Highlights: भारत ने एशियन गेम्स के आठवें दिन शानदार प्रदर्शन किया और 15 मेडल हासिल किए। एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर धमाल मचाया। भारत ने 50 से अधिक मेडल जीत लिए हैं।

Asian Games 2023 Highlights: भारत ने 8वें दिन जीते 15 मेडल, एथलेटिक्स में मचाया धमाल
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 01 Oct 2023 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

Asian Games 2023 Day 8 Highlight: भारत के लिए एशियन गेम्स 2023 का आठवां शानदार रहा। भारत ने रविवार को कुल 15 मेडल हासिल किए। भारत ने एथलेटिक्स में 9 पदक हासिल किए। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। भारत को दिन का आखिर मेडल बैडमिंटन टीम ने दिलाया। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक सिल्वर जीता। तेजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में भारत को गोल्ड दिलाया। अविनाश साबले ने तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड हासिल किया। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने सिल्वर मेडल जीत इतिहास रचा। वह एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी हैं। इस मेडल के साथ भारत का दिन का खाता खुला था। इसके तुरंत बाद महिला टीम ने ट्रैप शूटिंग में सिल्वर तो पुरुषों ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।

Asian Games India Medals Tally Updates:

कुल मेडल 53| गोल्ड-13, सिल्वर-21, ब्रॉन्ज-19

सिल्वर- अदिति अशोक (गोल्फ)
सिल्वर- राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): सिल्वर
गोल्ड- के. चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग):
ब्रॉन्ज- के चेनाई (शूटिंग)
ब्रॉन्ज- महिला मुक्केबाज निखत जरीन
गोल्ड- अविनाश साबले (तीन हजार मीटर स्टीपलचेज)
गोल्ड- तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉटपुट)
सिल्वर-  मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद)
ब्रॉन्ज-  नंदिनी अगासरा (हेप्टाथलन)
सिल्वर- अजय कुमार सरोज (1500 मीटर)
ब्रॉन्ज- जिन्सन जॉनसन (1500 मीटर)
सिल्वर- हरमिलन (1500 मीटर)
सिल्वर-  सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो)
सिल्वर- ज्योति याराजी  (100 मीटर हर्डल रेस)
सिल्वर- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम

Asian Games 2023 Live in Hindi

7:43 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत को पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन ने 2-3 से हराया।

7:20 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में चीन की वु यान्नी अयोग्य करार दी गईं ।

6:50 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम रविवार को यहां एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन चीन के हाथों हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गई। चीन की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले को 25-9, 25-9, 25-9 से अपने नाम किया। भारतीय टीम की यह  ग्रुप चरण में दूसरी हार थी। टीम को पहले मैच में उत्तर कोरिया ने हराया था। चीन और उत्तर कोरिया ने ग्रुप ए से 'राउंड 12' में जगह बना ली है जबकि भारत अब ग्रुप जी में खिसक गया जहां वह नौवें से 12वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन के सेमीफाइनल में मंगोलिया से भिड़ेगा। भारतीय टीम पिछले खेलों (जकार्ता 2018) में 10वें स्थान पर रही थी।

6:33 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत को एथलेटिक्स में एक और मेडल मिला है। सीमा पुनिया ने वुमेन्स डिस्कस थ्रो फाइनल में ब्रॉन्ज जीता।

6:29 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की नंदिनी अगासरा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की हेप्टाथलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

6:25 PM- Asian Games 2023 Live Updates: मुरली श्रीशंकर ने भारत को लंबी कूद में सिल्वर मेडल दिलाया है। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में 50वां मेडल है।

6:10 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में दो मेडल जीते हैं। अजय कुमार सरोज ने 1500 मीटर में रजत और जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक हासिल किया

5:55 PM- Asian Games 2023 Live Updates: हरमिलन बैंस ने महिलाों की 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता।

5:33 PM- Asian Games 2023 Live Updates: गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर एक बार फिर एशियन गेम्स में छा गए। तूर अपना गोल्ड डिफेंड करने में सफल रहे। उन्होंने एशियन गेम्स 2018 में भी गोल्ड जीता था।

5:25 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की सोनिया देवी फिरेम्बम ने महिला कयाक एकल 500 मीटर में दूसरे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन मेघा प्रदीप महिला कैनो एकल 200 मीटर के फाइनल में हार गईं। सोनिया देवी सुबह के सत्र में 2:17.351 के समय के साथ महिलाओं की कयाक एकल 500 मीटर (स्प्रिंट) हीट 2 में चौथे स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। सेमीफाइनल चरण में भारतीय खिलाड़ी ने कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और 2:16.435 के समय के साथ फाइनल में पहुंची। इसमें उज्बेकिस्तान की मदीनाखोन अशरफक्सोनोवा (2.11:352) शीर्ष स्थान पर रही। इस स्पर्धा का फाइनल मंगलवार को होगा।

4:55 PM- Asian Games 2023 Live Updates: एथलीट अविनाश साबले ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने पुरुषों की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

4:45 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। निखत महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं। उन्हें थाईलैंड की चुथामत रक्सत ने 3-2 से मात दी।

4:24 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय टीमों ने सेपकटकरॉ में निराशाजनक शुरूआत की और महिला टीमों को लगातार दो मैचों में जबकि पुरुष टीम को पहले मैच में पराजय झेलनी पड़ी। महिला टीम को पूल में लाओस ने 2 . 0 (21 . 14, 21 . 16) से हराया। इसके बाद चीन ने 2 . 0 (21 . 15, 21 . 14) ने हराया । दोनों मैच 46 मिनट तक चले। पुरुषों के टीम मैच में ग्रुप बी में भारत को दुनिया की छठे नंबर की टीम जापान ने 50 मिनट में 2 . 0 (21 . 14, 21 . 16) से मात दी। महिला टीम अब सोमवार को फिलीपींस से जबकि पुरूष टीम सिंगापुर से खेलेगी। दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत ने इस खेल में एशियाई खेलों में सिर्फ एक पदक जीता है जब जकार्ता में 2018 में पुरुषों के रेगु वर्ग में कांस्य मिला था।

4:00 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने  निर्णायक गेम में 8-13 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। लक्ष्य ने शी युकी को 22-20, 14-21, 21-18 से हराया। भारत ने चीन के खिलाफ पहला मैच जीत लिया है और पुरुष बैडमिंटन टीम स्पर्धा के फाइनल में 1-0 आगे है।

3:30 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम और चीन और चीन के बीच फाइनल खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार एशियन गेम्स के इतिहास में फाइनल में उतरा है।

3:00 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत और कोरिया की महिला हॉकी टीम के बीच प्रिलिमिनरी मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। कोरिया ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल दागा था, जबकि भारत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया था। भारत के लिए नवनीत कौर ने गोल किया था। 

2:38 PM- Asian Games 2023 Live Updates: भारत की टीम ने कोरिया के खिलाफ तीसरे क्वॉर्टर के आखिर में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया और 1-1 की बराबरी हासिल की। अब चौथे क्वॉर्टर का मैच दिलचस्प होगा। दोनों टीमों के पास मैच जीतने का मौका है। 

2:18 PM- Asian Games 2023 Live: भारत को शूटिंग टीम ने एक और मेडल दिलाया है। किनान चेनाई ने निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

2:08 PM- Asian Games Live: भारतीय महिला हॉकी टीम हाफ टाइम में कोरिया के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाई, जबकि कोरिया ने पहले ही क्वॉर्टर में गोल कर दिया था। 

1:58 PM- Asian Games Live: मेंस ट्रैप फाइनल में किनान डेरियस चेनाई 5वें राउंड के बाद तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। अभी तक उन्होंने कुल तीन शॉट मिस किए हैं। वहीं जोरावर सिंह संधू 5वें पायदान पर हैं।

1:51 PM- Asian Games Live: मेंस ट्रैप फाइनल में किनान डेरियस चेनाई तीन राउंड के बाद दूसरे तो जोरावर सिंह संधू 6ठें स्थान पर है।  किनान डेरियस चेनाई से भारत को शूटिंग में एक और मेडल की उम्मीद है।

1:49 PM- Asian Games Live: साउथ कोरिया ने पहले ही क्वार्टर में बनाई भारत पर 1-0 की बढ़त, पेनेल्टी स्ट्रॉक को किया गोल में तब्दील।

1:40 PM- Asian Games Live: मेंस ट्रैप फाइनल में किनान डेरियस चेनाई और जोरावर सिंह संधू एक्शन में हैं। दोनों निशानेबाजों ने 7 में से 5 निशाने लगाए हैं लेकिन कुवैत के तलाल अलराशिदी अभी तक एक भी निशाना चूके नहीं हैं। चेनाई चौथे, जोरावर पांचवें स्थान पर है।

1:22 PM- Asian Games Live: कुछ ही देर में वुमेंस हॉकी में भारतीय टीम का सामना साउथ कोरिया से होगा। भारत की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, मगर साउथ कोरिया के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों का 19 बार आमना सामना हुआ है जिसमें 12 बार साउथ कोरियार ने भारत को धूल चटाई है। इस वजह से भारत के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है।

1:10 PM- Asian Games Live: वुमेंस ट्रैप फाइनल से बाहर हुई मनीषा कीर 16 अंकों के साथ स्टैंडिंग में छठे स्थान रही।

12:15 PM- Asian Games Live: परवीन (57 किग्रा) ने बॉक्सिंग में भारत के लिए 5वां पदक और 2024 पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया!

11:00 AM- Asian Games Day 8 Live: परवीन की महिलाओं की 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल बाउट 11:45 पर होगी और फिर जैस्मीन की महिलाओं की 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल दोपहर 12:30 बजे होगा।

10:22 AM- Asian Games Day 8 Live: किनान डेरियस चेनाई और ज़ोरावर सिंह दोनों मेंस ट्रैप फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालीफिकेशन में किनान 122 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं ज़ोरावर 120 के साथ चौथे स्थान पर रहे। पृथ्वीराज टोंडिमन क्वालिफाई करने में असफल रहे, वह 119 के साथ 8वें स्थान पर रहे।

वहीं मनीषा कीर ने रोमांचक शूटऑफ के बाद महिला ट्रैप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

10:12 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, ज़ोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

10:07 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत की महिला टीम ने ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। एशियन गेम्स में भारत का शूटिंग में 20वां और कुल 40वां मेडल है।

9:37 AM- Asian Games Day 8 Live: अदिति अशोक को गोल्फ में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई है। उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका था, मगर आज का दिन उनके नाम नहीं रहा। उन्होंने आज के दिन की शुरुआत टॉप पोजिशन पर रहते हुए की थी, लेकिन थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने धैर्य बनाए रखा और पोल पोजीशन पर पहुंच कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया की ह्युनजो यू को ब्रॉन्ज मेडल मिला। 

9:10 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत की दीपिका पल्लीकल, हरिंदर पाल सिंह ने मिक्स डबल्स स्क्वैश पूल ए मैच में दक्षिण कोरिया के ह्वेयोंग ईम, जेजिन यू के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने गेम 1 में 11-2 से और फिर गेम 2 में 11-5 से जीत हासिल की।

8:50 AM- Asian Games Day 8 Live: अदिति अशोक के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा है, मगर फिर भी वह टेबल के टॉप पर बनी हुई है। उनसे आज एक मेडल की उम्मीद की जा सकती है।

8:40 AM- Asian Games Day 8 Live: एथलेटिक्स के सुबह के सत्र का समापन हो गया है। भारतीय एथलीट्स का अगला सेट शाम 4:30 बजे से खेलेंगे जहां तजिंदर पाल सिंह तूर और शाहिब सिंह पुरुषों के शॉट पुट पोडियम के लिए लड़ेंगे।

8:35 AM- Asian Games Day 8 Live: महिलाओं की हेप्टाथलॉन में भारत के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन के लिए यह कोई खास सफल दिन नहीं रहा। उन्होंने जैवलीन के तीन प्रयासों में 43.78 मीटर, 45.13 मीटर और 41.91 मीटर की दूरी प्राप्त की और 5वें पायदान पर रही। दूसरी ओर, लॉन्ग जंप में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली नंदिनी को इस इवेंट में 36.10 मीटर और 39.88 मीटर के थ्रो के साथ अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। वह 9वें पायदान पर रहीं।

8:13 AM- Asian Games Day 8 Live: अमलान बोर्गोहेन पुरुषों की 200 मीटर हीट में 21.08 के समय के साथ तीसरे पायदान पर रहे। इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बनाई।

8:01 AM- Asian Games Day 8 Live: तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम के लिए क्या शुरुआत है। महिलाओं के कंपाउंड इवेंट में भारत की शीर्ष पदक उम्मीद है। वेन्नम ने पहले हाफ में 355 का स्कोर बनाया और वर्तमान में क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर हैं। अदिति गोपीचंद स्वामी 9वें स्थान पर हैं, जबकि अवनीत और परनीत कौर क्रमशः 18वें और 19वें स्थान पर हैं। टीम इवेंट में भी भारतीय टॉप पर हैं।

7:47 AM- Asian Games Day 8 Live: भारत के ज़ोरावर सिंह संधू ने पुरुषों की ट्रैप शूटिंग इवेंट के चौथे दौर में शानदार 25 का स्कोर बनाया। वह फिलहाल टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पृथ्वीराज टोंडिमान ने भी 25 स्कोर किया लेकिन वह 11वें स्थान पर हैं। टीम इवेंट में भारत फिलहाल दूसरे पायदान पर है।

7:17 AM- Asian Games Day 8 Live: नंदिनी ने अपने तीसरे प्रयास में फिर सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए इस बार 5.94 मीटर की दूरी तय की। वह अब चीन और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है।

7:04 AM- Asian Games Day 8 Live: मेघा प्रदीप ने अपनी हीट में 56.705 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कैनो स्प्रिंट 200 मीटर महिला सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

6:47 AM- Asian Games Day 8 Live: शूटिंग में भी अब एक्शन में होगा भारत। हमारे पास ट्रैप-50 पुरुष और महिला क्वालीफिकेशन (चरण 2) में निशानेबाज हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में संबंधित टीम का फाइनल भी होगा।

6:40 AM- Asian Games Day 8 Live: नंदिनी ने अपने पहले प्रयास में 5.91 मीटर की छलांग लगाई। यह उनका सीज़न सर्वश्रेष्ठ है। स्वप्ना बर्मन ने अपने पहले प्रयास के बाद जब उसने 5.63 मीटर की छलांग लगाई तो वह स्पष्ट रूप से परेशान लग रही थी। वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।

6:15 AM- Asian Games Day 8 Live: आज के दिन का पहला एथलेटिक्स इवेंट महिलाओं की हेप्टाथलॉन लॉन्ग जंप है, जहां दो भारतीय- स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा- कुछ ही देर में एक्शन में नजर आएंगी।

6:00 AM- Asian Games Day 8 Live: एक तरफ महिला गोल्फर तो रेड हॉट फॉर्म में नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों का प्रदर्शन थोड़ा फीका नजर आया। अंतिम व्यक्तिगत दौर में, अर्निरबान लाहिड़ी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, वह फिलहाल 13वें स्थान पर हैं, जबकि एक टीम के रूप में भारत 7वें स्थान पर है।

5:37 AM- Asian Games Day 8 Live: अदिति अशोक आज गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने की राह पर हैं। महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड 4 में वह थाईलैंड की अर्पिचया युबोल से आगे टॉप पोजीशन पर हैं। साथ ही, यह अंतिम दौर है और मेडल का फैसला आज होगा। इस बीच, प्रणवी शरथ 12वें और अवनी प्रशांत 18वें स्थान पर हैं। महिला टीम स्पर्धा में भारत दूसरे स्थान पर है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े