Hindi Newsखेल न्यूज़Asian Games 2023 India wins Bronze in Archery Recurve Women Team event After 13 Years Ankita Bhakat Bhajan Kaur and Simranjeet Kaur

तीरंदाजी के रिकर्व वर्ग में मेडल जीत भारत ने खत्म किया 13 साल का सूखा

Asian Games 2023: मौजूदा एशियाई खेलों में यह भारत का रिकॉर्ड सातवां पदक है। भारत पहले ही कंपाउंड वर्ग की मिश्रित, पुरुष और महिला स्पर्धाओं में तीन टीम स्वर्ण पदक जीत चुका है।

Lokesh Khera एजेंसी, भाषा, हांगझोउFri, 6 Oct 2023 11:08 AM
share Share
Follow Us on
तीरंदाजी के रिकर्व वर्ग में मेडल जीत भारत ने खत्म किया 13 साल का सूखा

भारतीय तीरंदाजों ने एशियाई खेलों के रिकर्व वर्ग में शुक्रवार को पदक के 13 साल के इंतजार को खत्म किया जब अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर और भजन कौर की तिकड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता। भारत की पांचवीं वरीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में डो थी आन एनगुएट, एनगुएन थी थान नी और हाओंग फुओंग थाओंग की वियतनाम की टीम को 6-2 (56-52, 55-56, 57-50, 51-48) से हराया।

मौजूदा एशियाई खेलों में यह भारत का रिकॉर्ड सातवां पदक है। भारत पहले ही कंपाउंड वर्ग की मिश्रित, पुरुष और महिला स्पर्धाओं में तीन टीम स्वर्ण पदक जीत चुका है।

अभिषेक वर्मा और ओजस देवताले कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगे जिससे भारत के दो और पदक पक्के हैं। ज्योति सुरेखा वेन्नम भी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी है जिससे उनका भी एक पदक सुनिश्चित है।

ग्वांग्झू 2010 खेलों के बाद एशियाई खेलों में ओलंपिक वर्ग की तीरंदाजी स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है। एशियाई खेलों के रिकर्व वर्ग में भारत ने पिछला पदक 2010 में जीता था जब व्यक्तिगत रजत पदक के अलावा देश ने पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते थे।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में पांचवें वरीय जापान को 6-2 (53-49, 56-54, 53-54, 54-51) से हराया था लेकिन तोक्यो ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम को 2-6 (54-56, 54-57, 57-55, 52-57) से शिकस्त झेलनी पड़ी।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें