फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2023 Highlights: भारत ने 9वें दिन जीते सात मेडल, गोल्ड का नहीं खुला खाता

Asian Games 2023 Highlights: भारत ने 9वें दिन जीते सात मेडल, गोल्ड का नहीं खुला खाता

Asian Games 2023 Day 9 Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2023 में के नौवें दिन भी पदक हासिल किए। हालांकि, भारत को सोमवार को गोल्ड नहीं मिला। भारत के पदकों की संख्य बढ़कर अब 60 हो गई है।

Asian Games 2023 Highlights: भारत ने 9वें दिन जीते सात मेडल, गोल्ड का नहीं खुला खाता
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 02 Oct 2023 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

Asian Games 2023 Day 9 Highlights: भारत ने चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्स 2023 के नौवें दिन 7 मेडल अपने नाम किए। भारत को सोमवार को कोई गोल्ड नहीं मिला। भारत ने चार ब्रॉन्ज और तीन सिल्वर पर कब्जा जमाया। भारत के पदकों की संख्या में बढ़कर अब 60 हो गई है। भारत के खाते में फिलहाल 13 स्वर्ण, 24 रजत और 22 कांस्य हैं। 

भारत ने एशियन गेम्स के नौवें दिन ये मेडल जीते

ब्रॉन्ज मेडल - महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस
ब्रॉन्ज मेडल - मेंस स्पीड स्केटिंग 3000मीटर रिले रेस
ब्रॉन्ज मेडल - वुमेंस डबल्स टेबल टेनिस
सिल्वर - पारुल चौधरी ( तीन हजार मीटर स्टीपलचेज)
ब्रॉन्ज - प्रीति ( तीन हजार मीटर स्टीपलचेज)
सिल्वर- एंसी सोजन (लंबी कूद)
सिल्वर- चार गुणा 400 मीटर रिले रेस

Asian Games 2023 Day 9 Live Updates

06:50 PM Asian Games 2023 LIVE - भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी छह टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गो में पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। वहीं, महिला कंपाउंड टीम को क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। भारत कंपाउंड में पांच स्वर्ण पदकों की दौड़ में बना हुआ है क्योंकि उसके चार तीरंदाज ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अदिति स्वामी अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा और अतनु दास पुरुष वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे लेकिन महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

06:25 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत ने चार गुणा 40मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता। आखिरी कुछ मीटर में श्रीलंका ने भारत को पछाड़ दिया। बहरीन पहले स्थान पर रहा।

06:15 PM Asian Games 2023 LIVE - एंसी सोजन ने भारत को लंबी कूद में सिल्वर मेडल दिलाया है।

05:30 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत के अमलान बोरगोहेन 200 मीटर दौड़ में मेडल से चूक गए हैं। वह छठे स्थान पर रहे।

05:03 PM Asian Games 2023 LIVE - पारुल चौधीर ने महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, इस स्पर्धा में भारत की प्रीति लांबा ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

04:55 PM Asian Games 2023 LIVE - अनुभवी स्क्वाश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। घोषाल ने कुवैत के अम्मार अलतमीमी को प्री क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया।  एक अन्य भारतीय तन्वी खन्ना ने थाईलैंड की अरिचिया चुजित के खिलाफ 11-1 11-3 11-2 की आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

04:15 PM Asian Games 2023 LIVE - भारतीय महिला कबड्डी टीम की एशियाई खेलों में शुरुआत अपेक्षित नहीं रही जब ग्रुप ए में चीनी ताइपे ने उसे 34-34 से बराबरी पर रोक दिया। चीनी ताइपे ने पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और अंतिम रेड पर बोनस अंक के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराया। महिला टीम अपने अगले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि पुरुष टीम ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। 

03:45 PM Asian Games 2023 LIVE - भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में लगातार दो मैच जीतकर अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं जबकि महिला वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई। पुरुष टीम ने सिंगापुर को 21.7, 21.15 से हराया जबकि फिलीपींस को 21.16, 21.15 से मात दी । अब भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया से होगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी। जापान इस समय तीन जीत के साथ शीर्ष पर है। महिला टीम को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा। उसे फिलीपींस ने 21.18, 21.15 से मात दी। इससे पहले उसे लाओस और चीन ने 2.0 से हराया था। पुरूष टीम को जापान ने 2.0 से शिकस्त दी थी। भारत ने 2018 में इस खेल में पुरूषों के रेगु वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

03:10 PM Asian Games 2023 LIVE - स्टार भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा स्क्वाश स्पर्धा के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी हियो मिंगयिओंग के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पहले दौर में इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को बाई मिली थी। दूसरे दौर में में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट में 4-11 12-10 9-11 8-11 से हार झेलनी पड़ी। जोशना की हार को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है क्योंकि वह पदक की दावेदार थी। चेन्नई की खिलाड़ी ने 2018 एशियाई खेलों में एकल वर्ग का कांस्य पदक जीता था।

02:47 PM Asian Games 2023 LIVE - भारतीय हॉकी टीम ने अपने आखिरी पूल स्टेज मैच में धमाकेदार जीत हासिल की है। भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से रौंदा। भारत पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है।

02:33 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत ने चौथे क्वार्टर में 2 गोल और किए हैं। भारत ने दो मिनट में दो गोल किए और अपनी बढ़त 10-0 से की कर ली है।

02:25 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आठवां गोल कर दिया है। यह गोल अभिषेक ने किया। तीसरे क्वार्टर में भी बांग्लादेश की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

02:10 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में गोल दाग दिया है। भारत अब 7-0 की बढ़त बना ली है।

01:56 PM Asian Games 2023 LIVE - भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मेंस हॉकी टीम का मुकाबला जारी है और इसके हाफ टाइम का खेल हो चुका है। भारतीय टीम 6-0 से आगे है। 

01:52 PM Asian Games LIVE - अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा और भारत  की बढ़त को 6-0 किया। 

01:45 PM Asian Games LIVE - भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चौथा गोल भी फील्ड गोल के रूप में किया। भारत की ओर से ललित कुमार उपाध्याय ने ये गोल किया। कुछ ही देर बाद पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मनदीप सिंह ने गोल किया। भारत अब 5-0 से आगे है।

01:43 PM Asian Games LIVE in Hindi - भारतीय मेंस हॉकी टीम ने दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में एक गोल किया और बढ़त को 3-0 कर दिया। ये गोल मनदीप सिंह ने किया, जो फील्ड गोल था। 

01:33 PM Asian Games LIVE in Hindi - भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी मैच के पहले क्वॉर्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों मदद से 2-0 से आगे है।

01:20 PM Asian Games LIVE in Hindi - भारत ने खेल के पहले क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया और बढ़त को 1-0 कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने ही अगला गोल अगले दूसरे मिनट में कर दिया। 

01:15 PM Asian Games LIVE in Hindi - भारत और बांग्लादेश के बीच मेंस हॉकी मुकाबला जारी है। दोनों टीमों का ये आखिरी पूल स्टेज मैच है। भारत ने अपने तीनों मैच जीते हैं और सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है। 

01:10 PM Asian Games 2023 Day 9 LIVE in Hindi - बैडमिंटन में भारत की मिक्सड जोड़ी ने वॉकओवर दे दिया। रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की जोड़ी राउंड 32 के मुकाबले में नहीं उतरेगी। रोहन कपूर की तबीयत सही नहीं है। ऐसे में इस जोड़ी को वॉकओवर देना पड़ा है। 
12:30 PM Asian Games 2023 Day 9 LIVE Updates in Hindi - तीरंदाजी में भारत ने अच्छा खेल दिखाया है। इंडिया ने रिकर्व मिक्सड टीम 1/8 एलिमिनेशन में मलेशिया को 6-2 से हराया है। वहीं, कंपाउंड मिक्सड टीम 1/8 एलिमिनेशन में भारत ने यूएई को 159-151 से मात दी। कंपाउंड मेंस टीम ने 1/8 एलिमिनेशन में सिंगापुर के खिलाफ 235-219 से जीत दर्ज की। भारत ने थाईलैंड को 5-1 से हराकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने हॉन्ग कॉन्ग, चीन को 6-0 से हराकर पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 11:45 AM Asian Games LIVE - टेबल टेनिस में भारत को एक और पदक मिला है। ये 9वें दिन का भारत का तीसरा पदक है। ये भी कांस्य पदक है। भारत की महिला टेबल टेनिस वुमेंस डबल्स टीम ने ये ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी को सेमीफाइनल में नोर्थ कोरिया की जोड़ी से 3-4 से हार मिली।

10:45 AM Asian Games 2023 Updates- बैडमिंटन में मिक्सड डबल्स में तनीषा क्रैस्टो और साई प्रतीक ने राउंड 32 के मैच में मकाऊ चीन की जोड़ी लिओंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची को हराकर राउंड 16 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

8:15 AM Asian Games Updates- वुमेंस 400 मीटर हर्डल्स रेस के राउंड 1 हीट 1 में भारत की विथ्या रामराज पहले स्थान पर रहीं और उन्होंने अघले राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। संतोष कुमार और यशस पी ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया।

7:56 AM Asian Games LIVE Updates- मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार ने पुरुषों की 800 मीटर रेस के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है, जबकि जेसी संदेश और सर्वेश अनिल कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

7:40 AM Asian Games LIVE Updates- भारत को 9वें दिन का दूसरा मेडल रोलर स्केटिंग टीम ने दिलाया। मेंस स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में भारत को कांस्य पदक मिला। आर्यन पाल, आनंद कुमार, सिद्धांत और विक्रम की जोड़ी ने ये कमाल किया। 

7:25 AM Asian Games 2023 LIVE - मेंस 800 मीटर के राउंड 1 के हीट 2 में भारत के मोहम्मद अफजल पहले स्थान पर रहे और उन्होंने अगले राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

7:20 AM Asian Games 2023 LIVE - भारत को दिन का पहला मेडल महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस टीम ने दिलाया। उन्होंने कांस्य पदक देश को दिलाया है। संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु, और आरती कस्तूरी राज की टीम ने ये कमाल किया। 

7:10 AM Asian Games LIVE 2023 - लॉन्ग जंप में भारत के तेजस्विन शंकर ने अपने पहले ही प्रयास में 7.31 मीटर की दूरी तय की। वे इस समय पहले स्थान पर हैं। वहीं, हाई जंप में जेस संदेश चौथे स्थान पर हैं। 

7:00 AM Asian Games LIVE - एथलेटिक्स के मुकाबले भी शुरू हो गए हैं। भारतीय खिलाड़ी भी मैदान में हैं। 

6:30 AM Asian Games 2023 LIVE - भारत की तीरंदाजी टीम मैदान में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें