फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2023 Highlights: जेवलिन के बाद भारत ने चार गुणा 400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

Asian Games 2023 Highlights: जेवलिन के बाद भारत ने चार गुणा 400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

Asian Games 2023 Day 11 Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2023 के 11वें शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने तीन गोल्ड मेडल हासिल किए। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में धमाल मचाया।

Asian Games 2023 Highlights: जेवलिन के बाद भारत ने चार गुणा 400 मीटर रिले में जीता गोल्ड
Vikash Gaurलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 04 Oct 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

Asian Games 2023 Day 11 Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2023 के 11वें शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने बुधवार को तीन गोल्ड जीते। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण आया। इसके अलावा, तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने गोल्ड अपने नाम किया। भारत को 11वें दिन पहला मेडल कांस्य के रूप में मिला। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 

Asian Games 2023 Day 11 Schedule: आज इस तरह का है भारतीय दल का कार्यक्रम, कर लीजिए नोट 

Asian Games 2023 Day 11 Updates 

6:15 PM - भारत ने एक और गोल्ड जीता है। पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण अपने नाम किया।

6:05 PM - भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर निशाना साथा है। वहीं, पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का सिल्वर भातर के ही किशोर जेना ने जीता। नीरज ने 88.88 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

5:50 PM -भारत ने एक और सिल्वर हासिल किया है। भारत ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में यह मेडल जीता।

5:25 PM - अविनाश साबले सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में यह मेडल हासिल किया। उन्होंने इससे पहले तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड जीता था।

5:20 PM -नील कुमार ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग (87 किग्रा) में ब्रॉन्ज जीता है। सुनील ने अजीसबेकोव अताबेक को 2-1 से हराया।

5:00 PM - हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने महिलाओं की 800 मीटर रेस में यह मेडल जीता।

4:50 PM - एशियन गेम्स में बंगलादेश बनाम मलेशिया के चौथे क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में बंगलादेश ने गेंदबाजों के अंतिम ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रोमांचक मुकाबले में  दो रन से जीत हासिल की है। 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशियाई टीम की शुरुआत खराब रही और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 114 रन जुटाए। बांग्लादेश अब सेमीफाइनल में भास से भिड़ेगा।

4:20 PM - भारत स्केट खिलाड़ी जिनेश ननाल सत्यन और श्रेयशी जोशी बुधवार को यहां एशियाई खेलों की मिश्रित इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्लालोम फाइनल में अंतिम स्थान पर रहे। चार जजों ने भारतीय जोड़ी को सातवें जबकि एक जज ने छठे स्थान पर रखा। भारतीय स्केट खिलाड़ी अब गुरुवार को पुरुष और महिला वर्ग में इंडोर फ्रीस्टाइल स्केटिंग सेलोम स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। सोमवार को भारत के स्केट खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला 3000 मीटर टीम रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते थे।

3:06 PM - भारतीय टीम ने पूल चरण के पांच मैचों में 58 गोल किए और सिर्फ पांच गोल गंवाए। इससे पहले भारतीय टीम ने उजबेकिस्तान को 16-0 से, सिंगापुर को 16-1 से, पाकिस्तान को 10-2 से और जापान को 4-2 से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया। 

3:02 PM - हॉकी- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने 5-3 से कोरिया को हराया।

2:52 PM - चौथे क्वार्टर के दौरान दक्षिण कोरिया और भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारत ने मैच में अपना पांचवां गोल करके अपनी जीत पक्की कर ली। 

2:40 PM - हॉकी- तीसरे क्वार्टर तक भारत हॉकी टीम ने अभी भी बढ़त बनाई हुई है लेकिन दक्षिण कोरिया ने दमदार वापसी करते हुए तीन गोल कर दिए हैं।

2:26 PM - बैडमिंटन: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने अंतिम गेम 21-12 से आसानी से जीतकर अंतिम-आठ दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। सात्विक-चिराग ने इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नान्डो और डेनियल मार्थिन को 24-22, 16-21, 21-12 से हराया। 

2:20 PM - इंडिया वर्सेस दक्षिण कोरिया पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने 4-2 से बढ़त बनाई हुई है। हॉफ टाइम तक भारत ने 4 गोल किए हैं, जबकि दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने दो गोल दागे। 

1:50 PM - एशियन गेम्स 2023 के वुमेंस बॉक्सिंग (75 किग्रा) के फाइनल में भारत की लवलीना बोरगोहेन को रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ रहा है। चीन की ओलिंपिक और विश्व पदक विजेता ली कियान को उन्होंन कड़ी टक्कर दी, लेकिन 0-5 से उनको हार का सामना करना पड़ा। 

12:30 PM - सेमीफाइनल (57 किग्रा) में चीनी ताइपे की दो बार के विश्व चैंपियन लिन यू-टिंग से 0-5 से हारने के बावजूद परवीन हुड्डा ने एशियाई खेल 2023 में मुक्केबाजी में कांस्य पदक अपने नाम किया। देश का ये 73वां मेडल इन खेलों में है।

12:20 PM - तीरंदाजी से एक बुरी खबर सामने आई है। रिकर्व मिक्स्ड टीम की ओर से चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। अतनु दास और अंकिता भक्त की जोड़ी को क्वॉर्टर फाइनल में हार मिली। एक समय पर भारतीय टीम 4-2 से आगे थे, लेकिन मैच शूट-ऑफ में चला गया और हमने अंतिम शॉट में 9 का स्कोर किया, जबकि 10 की आवश्यकता थी। इस तरह टीम को 5-4 से हार मिली।

11:22 AM - भारत के अनाहत सिंह और अभय सिंह ने एशियाई खेलों में स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। उनको सेमीफाइनल मैच में मलेशिया की अजमान और मोहम्मद कमल की जोड़ी ने हरा दिया। पहला गेम भारत की जोड़ी ने जीता था, लेकिन अगले दो गेम मलेशियाई खिलाड़ियों ने जीते। भारत का ये 72वां पदक एशियन गेम्स 2023 में है।

11:04 AM - रेस्लिंग में भारत का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। मेंस ग्रीको-रोमन 67 किग्रा भारवर्ग में नीरज को राउंड 16 में हार मिली है। वहीं, ज्ञानेंद्र पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा भारत वर्ग में राउंड 16 में ही हारे, जबकि मेंस ग्रीको-रोमन 77 किलोग्राम भार वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में विकास को हार मिली। किसी को रेपचेज नहीं मिला। 

11:00 AM - बैडमिंटन में जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद राउंड 16 में दक्षिण कोरिया की कोंग हेयॉन्ग/किम सोयॉन्ग से हार गईं। ट्रीसा/गोपीचंद को 15-21, 21-18, 13-21 से हार मिली।

10:45 AM - दीपिका पल्लिकल और हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वैश-मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। इस तरह भारत का एक और सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। अगर ये जोड़ी फाइनल जीतती है तो फिर सोने का तमगा हासिल कर सकती है। 

9:55 AM - सुनील कुमार पुरुषों के 87 किग्रा ग्रीको-रोमन में अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं। हालांकि, अभी भी कांस्य पदक जीत सकते हैं। आज वे अपना कांस्य पदक मुकाबला भी खेलेंगे।

9:30 AM - बैडमिंटन में एचएस प्रणय ने राउंड 16 के मैच में जीत हासिल की और वह मेंस सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए। 

9:10 AM - सुनील कुमार ग्रीको-रोमन में पुरुषों के 87 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

8:48 AM - भारत को दिन का और इन खेलों का 16वां गोल्ड मेडल तीरंदाजी टीम ने दिलाया। तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने कोरिया की टीम को फाइनल में हराया। ज्योति सुरेखा वेनम और ओजर प्रवीन की जोड़ी ने ये गोल्ड मेडल जीता है। कोरिया को भारत ने 159-158 के बहुत करीबी अंतर से हराया।

8:26 AM - भारत की महिला शटलर पीवी सिंधू ने एशियन गेम्स 2023 के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने राउंड 16 के मैच में 21-16, 21-16 से इंडोनेशिया की वरदानी को हरा दिया। 

8:05 AM - भारत को 11वें दिन का पहला मेडल मिल गया है। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। राम बाबू और मंजू रानी की जोड़ी ने 35किलोमीटर रेस वॉक मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को कांस्य पदक दिलाया है। उन्होंने 5:51:14 के समय में अपनी रेस पूरी की। वहीं, चीन ने (5:16:41) इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि जापान ने (5:22:11) सिल्वर मेडल जीता।

7:48 AM - भारत ने तीरंंदाजी में कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। मिक्स्ड टीम कंपाउंड 50 मीटर टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीन की जोड़ी ने कजाकिस्तान की जोड़ी को 159-154 से हराया।  

7:40 AM - भारत की शटलर पीवी सिंधू का राउंड 16 का मुकाबला जारी है। वे इंडोनेशिया की वरदानी के खिलाफ खेल रही हैं। 

7:35 AM - भारत की तीरंदाजी मिक्स्ड टीम कंपाउंड 50 मीटर टीम का सेमीफाइनल जारी है, जिसमें ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीन कजाकिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं। भारत 79-78 से आगे है।  

6:53 AM - भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हरा दिया। कबड्डी टीम ने इससे पहले बांग्लादेश को 55-18 से हराया था।

6:47 AM - भारतीय कबड्डी टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 59-22 की बढ़त बना ली है और टीम आसानी से ग्रुप फेज का ये मैच जीत जाएगी। 

6:32 AM - भारत की कबड्डी टीम ने हाफ टाइम में 37-9 की बढ़त हासिल कर ली है। थाईलैंड के खिलाफ टीम अच्छी लय में नजर आ रही है। 

6:30 AM - भारत की तीरंदाजी मिक्स्ड टीम कंपाउंड 16 एरो 50 मीटर मैच के क्वॉर्टर फाइनल में जीत हासिल कर ली है और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीन ने मलेशिया की जोड़ी को 158-155 के करीबी अंतर से मात दी।

6:19 AM -  भारतीय कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार थाईलैंड को ऑलआउट कर दिया। भारत की टीम इस समय 29-9 से आगे है।

6:08 AM -  भारत ने थाईलैंड को एक बार ऑलआउट कर दिया। अब भारत 13-2 से आगे है। 

6:05 AM -  भारत और थाईलैंड की पुरुष टीमों के बीच कबड्डी का ग्रुप ए का मुकाबला जारी है। भारत ने 7-1 की बढ़त बनाई हुई है। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े