फोटो गैलरी

Hindi News खेलAsian Games 2018 Opening: धमाकेदार आगाज के बीच भारतीय दल ने लहराया तिरंगा, PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2018 Opening: धमाकेदार आगाज के बीच भारतीय दल ने लहराया तिरंगा, PM मोदी ने दी बधाई

इंडोनेशिया की राजधानी जकातार् और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां बुंग कार्णो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया। लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों...

Asian Games 2018 Opening Ceremony Live  (photo - AP)
1/ 3Asian Games 2018 Opening Ceremony Live (photo - AP)
Asian Games 2018 Opening Ceremony Live  (photo - AP)
2/ 3Asian Games 2018 Opening Ceremony Live (photo - AP)
Asian Games 2018 Opening Ceremony Live  (photo - AFP)
3/ 3Asian Games 2018 Opening Ceremony Live (photo - AFP)
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Aug 2018 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया की राजधानी जकातार् और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां बुंग कार्णो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया। लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों और गायकों और डांसरों ने लगभग 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में अपने देश की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। ओपनिंग सेरेमनी में इंडोनेशिया के मशहूर सिंगर Anggun, Raisa, Tulus, Edo Kondologit, Putri Ayu, Fatin, GAC, Kamasean और Via Vallen ने शिरकत की।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह स्थल पहुंचे। समारोह के दौरान लगभग 4000 कलाकारों ने इंडोनेशिया का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।  पारंपरिक नृत्य के बाद 1962 के एशियाई खेलों को याद किया गया और फिर विभिन्न देशों के दल अपने-अपने देशों के झंडों के साथ स्टेडियम में फ्लैग मार्च किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें