Hindi Newsखेल न्यूज़Asian Champions Trophy: Indian Mens hockey team wins bronze medal after beating Pakistan in third place play off match
Asian Champions Trophy: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Asian Champions Trophy: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

संक्षेप:

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया है।  मस्कट में पिछली बार हुए...

Wed, 22 Dec 2021 05:39 PMHemraj Chauhan एजेंसी, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया है।  मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5-3 से हराया था। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली । इसके बाद सुमित (45वां मिनट), वरूण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अफराज (10वां),अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) ने गोल किए।

भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।  फाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना जापान से होगा। 

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।