Hindi Newsखेल न्यूज़Arvind Malik finishes 7th in shot put final in Tokyo Paralympics 2020
Tokyo Paralympics: अरविंद मलिक ने किया बेस्ट प्रदर्शन, शॉट पुट एफ35 में 7वें स्थान पर रहे

Tokyo Paralympics: अरविंद मलिक ने किया बेस्ट प्रदर्शन, शॉट पुट एफ35 में 7वें स्थान पर रहे

संक्षेप:

भारतीय एथलीट अरविंद मलिक टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 में पुरुषों की शॉट पुट एफ35 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। पहली बार पैरालंपिक में खेल रहे 28 साल के अरविंद का आठ खिलाड़ियों के फाइनल में बेस्ट...

Sep 02, 2021 07:21 pm ISTEzaz Ahmad एजेंसी , नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय एथलीट अरविंद मलिक टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 में पुरुषों की शॉट पुट एफ35 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। पहली बार पैरालंपिक में खेल रहे 28 साल के अरविंद का आठ खिलाड़ियों के फाइनल में बेस्ट प्रयास 13.48 मीटर का रहा। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल उज्बेकिस्तान के खुसनिद्दिन नोरबेकोव ने हासिल किया, जिन्होंने सीजन का 16.13 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। अर्जेंटीना के इमैनुअल उरा ने 15.90 मीटर के थ्रो से सिल्वर जबकि चीन के फु जिनहान ने 15.41 मीटर के थ्रो से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) September 2, 2021

एफ30 क्लास में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिए तालमेल में समस्या होती है और ऐसा मस्तिष्क पक्षाघात या मस्तिष्क में चोट लगने से होता है। ए35 में ये खिलाड़ी खड़े होकर हिस्सा लेते हैं। बचपन में अरविंद के सिर में गेंद लग गई थी जिससे तंत्रिका क्षतिग्रस्त हो गई थी और वह बाएं पैर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

— Sports For All (@sfanow) September 2, 2021

इससे पहले, नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने बैडमिंटन में धमाकेदार आगाज किया। सुहास ने अपने पहले मुकाबले में जर्मनी के निकालस पोट को सीधे सेटों में मात देकर जीत दर्ज की। सुहास को अपने पहले मुकाबले में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और वह विपक्षी खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी नजर आए। सुहास को यह मैच जीतने में महज 19 मिनट लगे। भारतीय खिलाड़ी का अगला मैच इंडोनेशिया के हैरी सुसांटो से होगा।

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।