Hindi Newsखेल न्यूज़Arsenal make a strong comeback in the League Cup beat West Brom 6-0
लीग कप में आर्सेनल ने दमदार वापसी, वेस्ट ब्रोम को 6-0 से हराया

लीग कप में आर्सेनल ने दमदार वापसी, वेस्ट ब्रोम को 6-0 से हराया

संक्षेप:

पियरे एमरिक ऑबमेयांग की हैट्रिक की मदद से आर्सेनल ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। आर्सेनल का प्रीमियर लीग में...

Aug 26, 2021 09:51 am ISTNamita Shukla एपी, लंदन
share Share
Follow Us on

पियरे एमरिक ऑबमेयांग की हैट्रिक की मदद से आर्सेनल ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। आर्सेनल का प्रीमियर लीग में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

उसने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और उसने अभी तक एक भी गोल नहीं किया है, लेकिन वेस्ट ब्रोम के खिलाफ लीग कप में वह पूरी तरह से बदली हुई टीम नजर आई।ऑबमेयांग नए सीजन के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके कारण वह प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे। वेस्ट ब्रोम उनकी हैट्रिक से आर्सेनल की प्रीमियर लीग में भी वापसी की संभावना बढ़ गई है।

उनके अलावा आर्सेनल की तरफ से निकोलस पेपे, बुकायो साका और अलेक्सांद्र लाकाजेटे ने गोल किए। लीग कप में यह सबसे बड़ी जीत नहीं है क्योंकि साउथम्पटन ने एक अन्य मैच में न्यूपोर्ट काउंटी को 8-0 से हराया जबकि ब्रूनले ने न्यू कास्टल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।