FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारत की हॉकी टीम का ऐलान, अमित रोहिदास होंगे टीम के कप्तान

FIH प्रो लीग 2021-22 के सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए भारत की हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। भारत को बेल्जियम और नीदरलैंड से भिड़ना है। इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अमित रोहिदास को दी गई है।

offline
FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारत की हॉकी टीम का ऐलान, अमित रोहिदास होंगे टीम के कप्तान
Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Thu, 19 May 2022 4:08 PM

हॉकी इंडिया ने गुरुवार 19 मई को 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है, जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 सीजन के अंतिम चरण में मेजबान बेल्जियम और नीदरलैंड से भिड़ेगी। मौजूदा अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान भारतीय टीम को 11 और 12 जून को एंटवर्प में बेल्जियम से भिड़ना है, जबकि इसके बाद 18 और 19 जून को रॉटरडैम में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस टीम की कप्तानी अमित रोहिदास को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह होंगे।

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैचों के लिए चुनी गई इस 20 सदस्यीय टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, पीआर श्रीजेश, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह को जगह मिली है, जबकि मिडफील्ड में अनुभवी मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा हैं। वहीं, फॉरवर्ड लाइन की जिम्मेदारी के लिए गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक को शामिल किया गया है।

टीम सलेक्शन के बारे में बोलते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मैच होते हैं। भारत में योजना घरेलू मैचों से हमारी गति को आगे बढ़ाने की है। साई बेंगलुरु में हमारे राष्ट्रीय शिविर के दौरान हमारे पास लीग के लिए तैयारी करने का समय था और हम यूरोप में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। टीम कमोबेश वैसी ही बनी हुई है कोई बड़ा बदलाव नहीं है।"

भारतीय हॉकी टीम इस प्रकार है 

गोलकीपर: सूरज करकेरा और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन 
डिफेंडर: सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (कप्तान), जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह 
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा 
फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

खेल की अगली ख़बर पढ़ें
Indian Hockey Team FIH Hockey Pro League Amit Rohidas Hockey India
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें