एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे अमित पंघाल और शिवा थापा, सेमीफाइनल में दर्ज की धमाकेदार जीत
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल (52 किग्रा) और शिवा थापा (64 किग्रा) का एशियाई चैंपियनशिप में शानदार जारी है। अमित ने सेमीफाइनल मैच में कजाखस्तान के साकेन बिबोसनोव को हराकर फाइनल...

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल (52 किग्रा) और शिवा थापा (64 किग्रा) का एशियाई चैंपियनशिप में शानदार जारी है। अमित ने सेमीफाइनल मैच में कजाखस्तान के साकेन बिबोसनोव को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जबकि शिवा ने ताजिकिस्तान के बखदूर उस्मोनोव को 4 -0 से मात देकर अपना फाइनल का टिकट कटवाया। अमित के दमदार पंचों का साकेन के कोई जवाब नहीं था और भारतीय बॉक्सर ने कजाखस्तान के इस मुक्केबाज को एकतरफा मैच में 5-0 से शिकस्त देकर शान से फाइनल में प्रवेश किया। पूजा रानी भी फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।
दुनिया के नंबर एक बॉक्सर ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया । भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गई हैं, जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं । पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया । दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया। मैरीकॉम ने खंडित फैसले में मंगोलिया की लुतसेइखान अलतांतसेतसेग को 4-1 से हराकर फाइनल का अपना टिकट कटवाया था। भारत की तरफ से साक्षी भी फाइनल में पहुंचीं थी, लेकिन उनकी प्रतिद्धंद्धी डिना झोलमन ने नतीजे को चुनौती दी, जिसके बाद साक्षी को अपना फाइनल का स्थान गंवाना पड़ा।
लेखक के बारे में
Shubham Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


