फोटो गैलरी

Hindi News खेलCWG 2018: सुलह के मूड में बत्रा, कहा- अपने पैसे पर अधिकारी भेजे जाएं

CWG 2018: सुलह के मूड में बत्रा, कहा- अपने पैसे पर अधिकारी भेजे जाएं

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 21 अधिकारियों के नाम काटे जाने के बाद अब भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), खेल मंत्रालय को मनाने की कोशिश में जुट गया है। गुरुवार को खिलाड़ियों के विदाई समारोह के दौरान आईओए अध्यक्ष...

CWG 2018: सुलह के मूड में बत्रा, कहा- अपने पैसे पर अधिकारी भेजे जाएं
नई दिल्ली, एजेंसियांSat, 24 Mar 2018 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 21 अधिकारियों के नाम काटे जाने के बाद अब भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), खेल मंत्रालय को मनाने की कोशिश में जुट गया है। गुरुवार को खिलाड़ियों के विदाई समारोह के दौरान आईओए अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने खेल मंत्रलय को कोसा था। लेकिन अब वह मंत्रालय से सुलह के मूड में दिखाई दे रहे हैं ताकि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को भेजा जा सके।

राठौड़ को फोन किया 
खेल मंत्रालय को जमकर खरी-खोटी सुनाने के कुछ घंटे बाद ही रात को बत्रा ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को फोन किया। उन्होंने राठौड़ से आग्रह किया कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भेजे जाने वाले अतिरिक्त अधिकारियों को बिना सरकारी खर्चे पर भेजने की मंजूरी दी जाए। बत्रा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में कहा, मैंने राठौड़ से फोन पर बात की है और मंजूरी देने का अनुरोध किया है। मैं व्यक्तिगत रूप से खेल मंत्री का शुक्रगुजार हूं ,जिन्होंने अतिरिक्त अधिकारियों को बिना सरकारी खर्चे पर भेजने के मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन दिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: गोल्ड की 'हैट्रिक' मारने के लिए तैयार सुशील कुमार

सरकारी खर्चे के बिना भेजे जाएं अधिकारी 
IOA अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों के प्रोटोकॉल के हिसाब से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या के अनुपात से 33 फीसदी अधिकारियों की अनुमति होती है। इन खेलों में भारत का 222 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है और इस हिसाब से 74 अधिकारी भारतीय दल के साथ जा सकते हैं। इस संख्या से ज्यादा अतिरिक्त अधिकारियों के लिए मैंने आग्रह किया है कि इन्हें सरकारी खर्चे के बिना भेजने की अनुमति दी जाए।'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018: गोल्ड जीतने को बेताब श्रीकांत, कही ये बात...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें