फोटो गैलरी

Hindi News खेलरेप के मामले में फंसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने दर्ज किया केस

रेप के मामले में फंसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने दर्ज किया केस

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रेप के आरोप को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। एक अमेकिरी महिला ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर रोनाल्डो पर...

रेप के मामले में फंसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अमेरिकी महिला ने दर्ज किया केस
तुरिन (इटली), एजेंसीMon, 01 Oct 2018 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रेप के आरोप को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। एक अमेकिरी महिला ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर रोनाल्डो पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। हालांकि रोनाल्डो ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे प्रचार करने का तरीका बताया है।

जर्मन मैग्जीन ने सबसे पहले उठाया मामला
बात दें कि अमेरिका की महिला कैथरीन मेयोर्गा ने रोनाल्डो पर 2009 में उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। उन्होंने बीते शुक्रवार को रेप का मामला दर्ज कराया। बता दें कि जर्मनी की मैग्जीन 'डेर स्पीगल' ने सबसे पहले 2017 में यह मामला उठाया था। पत्रिका में लिखा गया कि कैथरीन मेयोर्गा ने दावा किया है कि 33 वषीर्य खिलाड़ी रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल के कमरे में उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के तुरंत बाद लास वेगास के एक पुलिस थाने में मेयोर्गा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट भी लिखाई थी। 

Exclusive: रोनाल्डो या मेस्सी, कौन है बेस्ट खिलाड़ी? इस महान प्लेयर ने किया खुलासा

मेयोर्गा का आरोप है कि इसके बाद, 2010 में इस मामले पर अदालत के बाहर उन्होंने रोनाल्डो के साथ समझौता भी किया था। इस बात को जनता के सामने न लाने की शर्त पर उन्हें 375,000 डॉलर (288,000 पाउंड) की राशि का भुगतान किया गया था। उनके वकील अब इस समझौते को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 

ISL 2018: बेंगलुरू एफसी का शानदार आगाज, चेन्नइयिन एफसी को 1-0 से हराया
 
रोनाल्डो ने कहा- सिर्फ प्रचार के लिए लगाया आरोप
दूसरी ओर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रेप के आरोप को खारिज कर दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा कि मेयोर्गा उनका नाम लेकर स्वयं का प्रचार करना चाहती हैं। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, “वे मेरे नाम का इस्तेमाल करके स्वयं का प्रचार करना चाहती हैं।” रोनाल्डो के वकील ने कहा कि वह जर्मनी की डेर स्पीगल मैग्जीन पर मुकदमा करेंगे, जिसने सबसे पहले से इन आरोपों की सूचना दी थी। रोनाल्डो के वकील ने कहा कि पत्रिका की रिपोर्ट अवैध है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें