फोटो गैलरी

Hindi News खेल2019 Archery World Cup: भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

2019 Archery World Cup: भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

भारतीय पुरुष टीम ने तुर्की के अंटाल्या में जारी तीरंदाजी विश्व कप के चरण-3 में शनिवार को कांस्य पदक जीत लिया। अमन सैनी, अभिषेक वर्मा और रजत चौहान की पुरुष कंपाउंड टीम ने रूस को मात देकर कांस्य पदक...

2019 Archery World Cup: भारतीय पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक
एजेंसी, अंटाल्या (तुर्की)।Sat, 25 May 2019 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पुरुष टीम ने तुर्की के अंटाल्या में जारी तीरंदाजी विश्व कप के चरण-3 में शनिवार को कांस्य पदक जीत लिया। अमन सैनी, अभिषेक वर्मा और रजत चौहान की पुरुष कंपाउंड टीम ने रूस को मात देकर कांस्य पदक जीता। इस तिकड़ी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए ऊंची वरीय एंटन बुलाएव, एलक्सजैंडर दाम्बाएव और पावेल क्रिलोव की रूसी टीम को कांस्य पदक के प्ले आफ में 235-230 से पराजित किया।

महिला टीम भी कांस्य पदक की दौड़ में थी लेकिन ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और स्वाती दुधवाल ग्रेट ब्रिटेन की लैला एनिसन, इला गिब्सन और लुसी मेसन से दो अंक से 226-228 हार गई।

भारतीय तीरंदाज रिकर्व वर्ग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और पदक हासिल नहीं कर पाईं। नीदरलैंड में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा है जिससे पहले विश्व कप का तीसरा चरण अंतिम प्रतियोगिता थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें